Advertisement

Loading Ad...

बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी, NDA के ख़िलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल

कसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी पटना में विरोध मार्च निकाला।

Loading Ad...
विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों की सक्रियता बिहार में लगातार बढ़ती जा रही है, सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष की पार्टीयां तक अपनी रणनीति के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल दल लगातार केंद्र की मोदी से लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में महिलाओं के मुद्दे पर महिला कांग्रेस कमेटी ने एनडीए को घेरा है। दरअसल, बीजेपी के चाणक्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हुए है। इसी मौक़े पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी पटना में विरोध मार्च निकाला। 


एनडीए सरकार पर लगाया आरोप 

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने किया। राजधानी पटना के बेली रोड से यह विरोध मार्च शुरू हुआ।  जिसमें महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं NDA के ख़िलाफ नारेबाज़ी और स्लोगन लिखी तख़्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुई। महिलाओं का आरोप है कि महिला आरक्षण अधिनियम के संसद में पारित होने के बावजूद इसके कार्यान्वयन देरी हो रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार महिला विरोधी है। इसलिए लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला लागू करने को लेकर सक्रिय नहीं दिखाई दे रही है।  


बिहार में महिला सुरक्षा का बुरा हाल 

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने बिहार को लेकर दावा किया है कि सूबे की एनडीए सरकार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमलोग इस मामले में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर इस विषय को रखेंगे। देश में आधी आबादी को उनका हक मिलना चाहिए।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...