Advertisement

Loading Ad...

पीएम मोदी मणिपुर में जातीय हिंसा के 2 साल बाद करेंगे दौरा, 8,500 करोड़ की कई परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर में चल रहे जातीय हिंसा के 2 साल बाद पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर जाएंगे. वह मिजोरम से लौटने के बाद दोपहर 12:30 बजे चुराचांदपुर पहुंचेंगे. उसके बाद इंफाल जाएंगे. यह दोनों ही जिला बुरी तरीके से हिंसा से प्रभावित है. बता दें कि चुराचांदपुर में कुकी बहुल और इंफाल में मैतेई समुदाय की संख्या काफी ज्यादा है.

Loading Ad...

पीएम मोदी मणिपुर में चल रहे जातीय हिंसा के 2 साल बाद वहां का दौरा करने वाले हैं. वह शनिवार को इस पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर होंगे. उनके दौरे से जुड़ी जानकारी मुख्य सचिव ने दी है. इस दौरान वह कुकी बहुल जिले चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड में 7,300 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा मैतेई बहुल जिले इंफाल को भी 1,200 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. उनके दौरे को लेकर मणिपुर में कई जगहों पर होर्डिंग्स लगी हुई है. मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर पीएम मोदी के न जाने पर विपक्षी दलों ने कई बार निशाना भी साधा है. ऐसे में अब पीएम मोदी के इस दौरे पर मुहर लग गई है. एक बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर कहा है कि यह सौभाग्य की बात है कि मोदी लोगों की कठिनाइयों को सुनेंगे. बता दें कि मणिपुर में पहले भी हिंसक झड़पों का इतिहास रहा है. 

शनिवार को मणिपुर दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी 

पीएम मोदी मणिपुर में चल रहे जातीय हिंसा के 2 साल बाद शनिवार को पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर जाएंगे. वह मिजोरम से लौटने के बाद दोपहर 12:30 बजे चुराचांदपुर पहुंचेंगे. उसके बाद इंफाल जाएंगे. यह दोनों ही जिला बुरी तरीके से हिंसा से प्रभावित है. बता दें कि चुराचांदपुर में कुकी बहुल और इंफाल में मैतेई समुदाय की संख्या काफी ज्यादा है. 

Loading Ad...

'पीएम मोदी की दोनों समुदायों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश'

Loading Ad...

पीएम मोदी मणिपुर के कुकी बहुल चुराचांदपुर और मैतेई समुदाय वाले क्षेत्र इंफाल में दोनों ही समुदायों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में है. बता दें कि मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है. 

8,500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की देंगे सौगात

Loading Ad...

मणिपुर जातीय हिंसा के 2 साल बाद पीएम मोदी चुराचांदपुर के कुकी बहुल और इंफाल में मैतेई समुदाय के जिले को कुल 8,500 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ और इंफाल में 1,200 करोड़ रुपए की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 

मणिपुर जातीय हिंसा में अब तक 260 लोग मारे गए   

इस जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. यह हिंसा मई 2023 में शुरू हुई थी. इसमें हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं. उनके दौरे से पहले शनिवार को चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड और इंफाल के कांगला किले में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की घोषणा की गई. इसके अलावा राज्य की राजधानी इंफाल में पीएम मोदी के कई बड़े और छोटे होर्डिंग लगाए गए हैं. 

Loading Ad...

जनसभा वाले ग्राउंड में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध 

मणिपुर राज्य सरकार ने एक परामर्श जारी करते हुए बताया कि पीस ग्राउंड में आयोजित होने वाले "वीवीआईपी कार्यक्रम" में आने वाले लोगों द्वारा "चाबी, कलम, पानी की बोतल, बैग, रूमाल, छाता, लाइटर, माचिस, कपड़े का टुकड़ा, कोई भी नुकीली वस्तु या हथियार और गोला-बारूद" पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बीमार व्यक्तियों को भी कार्यक्रम स्थल पर लाने की अनुमति नहीं है.

कार्यक्रम वाले दोनों जिलों में एयर गन पर प्रतिबंध 

Loading Ad...

बता दें कि मणिपुर सरकार ने इससे पहले मोदी के दौरे के मद्देनजर चुराचांदपुर जिले में एयर गन पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि इंफाल और चुराचांदपुर जिला मुख्यालय शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड में तथा उसके आसपास बड़ी संख्या में राज्य और केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं. 

यह सौभाग्य का क्षण है - राज्यसभा सदस्य लीशेम्बा साओबा 

मणिपुर के राज्यसभा सांसद लीशेम्बा साओबा ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि 'यह "सौभाग्य का क्षण" है. मोदी सबसे पहले लोगों की कठिनाइयों को सुनेंगे. मणिपुर में पहले भी हिंसक झड़पों का इतिहास रहा है. हालांकि, किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में राज्य का दौरा नहीं किया और लोगों की बात नहीं सुनी.' 

Loading Ad...

'किसी भी प्रधानमंत्री का 4 दशक बाद हो रहा दौरा'

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर एक कुकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले काउंसिल ने दावा किया है कि 'मोदी का यह दौरा किसी प्रधानमंत्री के इस क्षेत्र में आने के लगभग 4 दशक बाद हो रहा है. हमारे घावों को भरने, हमारी गरिमा को बहाल करने तथा कुकी लोगों के भविष्य की सुरक्षा के लिए हम आपके नेतृत्व पर भरोसा करते हैं.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...