Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी का केजरीवाल पर तंज, कहा- 'कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया'

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली की जनता को 4500 करोड़ की योजनाओं की सौग़ात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर कटाक्ष किया। उ

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब बीजेपी की तरफ़ से ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कमान संभाल ली है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली की जनता को 4500 करोड़ की योजनाओं की सौग़ात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने समाजसेवी अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए कहा कि अन्ना हजारे जी को आगे रखकर कुछ 'कट्टर बेईमान' लोगों ने दिल्ली को 'आपदा' की ओर धकेल दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली पर आम आदमी पार्टी (आप) को 'आपदा' करार दिया। 


कट्टर बेईमान लोगों ने आपदा में धकेल दिया 

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में सबसे पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी उतरी थी। कथित शराब नीति घोटाले मामलें में जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद सीधे चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे। तब उन्होंने कहा था कि वो अब सत्ता की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें वहां बैठाएगी। इसके बाद से केजरिवल लगतर जनसम्पर्क कर रहे है। सबसे पहले आप ने ही दिल्ली चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसके बाद से ही आप के नेता लगतर केंद्र और बीजेपी पर बयान दे रहे थे। इस बीच अब बीजेपी की तरफ़ से चुनावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार दिल्ली में रैली के दौरान केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 सालों से दिल्ली एक बड़ी 'आपदा' से घिरी हुई है। अन्ना हजारे जी को आगे रखकर कुछ 'कट्टर बेईमान' लोगों ने दिल्ली को 'आपदा' की ओर धकेल दिया है। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़ने के नाम पर घोटाला, भर्तियों में घोटाला। ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन, ये लोग 'आपदा' बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं। ये लोग खुलेआम भ्रष्टाचार करते हैं और फिर उसका महिमामंडन भी करते हैं।''


आपदा के विरुद्ध जंग होगी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार तंज कसते हुए कहा, ''एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी, ये 'आपदा' दिल्ली पर आई है और इसलिए दिल्लीवालों ने 'आपदा' के विरुद्ध जंग छेड़ दी है। दिल्ली का वोटर, दिल्ली को 'आपदा' से मुक्त करने की ठान चुका है। दिल्ली का हर नागरिक कह रहा है कि 'आपदा' को नहीं सहेंगे इसको बदलकर रहेंगे।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली में इतने सारे हाईवे बन रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, ये भी इसलिए बन पा रहे हैं, क्योंकि इसमें 'आपदा' का दखल नहीं है। 'आपदा' वाले दिल्ली को सिर्फ समस्याएं दे सकते हैं, वहीं, बीजेपी लोगों की समस्याओं का समाधान करने में जुटी है।'' आगे उन्होंने कहा, ''मैं तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली 'आयुष्मान भारत' योजना का लाभ देना चाहता हूं। 'आपदा' सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को 'आपदा' वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।''


बताते चले कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्लीवासियों को 4,500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। साथ ही दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में नवनिर्मित फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी। पीएम मोदी ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें नौरोजी नगर का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-2 क्वार्टर, द्वारका में सीबीएसई का एकीकृत कार्यालय परिसर शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...