Advertisement

Loading Ad...

आदमपुर एयरबेस पहुंचे PM मोदी, जवानों का बढ़ाया जोश; पाकिस्तान ने इसी एयरबेस को उड़ाने का किया था झूठा दावा

जिस आदमपुर एयरबेस को PAK ने उड़ाने का किया था दावा, वहां जा पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें आतंकिस्तान के डूब मरने के लिए काफी हैं

Loading Ad...
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान को उसके अब तक के पाप की सजा देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयर बेस का दौरा किया. इस दौरान वो भारतीय वायु सेना के जवानों से मिले और पाक को बड़ा संदेश दिया. पीएम ने सैन्य तनाव के बीच विशेष तौर पर फॉरवर्ड एयर बेस, आदमपुर का दौरा किया है जो मिंग-29 विमान का बेस. प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक एयर बेस में एक घंटे तक सबसे मुलाकात की और कहा जा रहा है कि उन्होंने गरूर कमांडोज का भी हौसला बढ़ाया.  पीएम ने यहां फाइटर जेट्स के पायलट और वायु सेना कर्मियों से भी मुलाक़ात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पीएम मोदी ने खोली पाकिस्तान की पोल 
पाकिस्तान सेना ने सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया और झूठ फैलाया कि उसने मिसाइल हमले के ज़रिए आदमपुर बेस को भी नुक़सान पहुंचाया. पीएम बीती रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बाद सीधे उसी बेस पर पहुंचे जिस पर पाक प्रोपेगेंडा फैला रहा था. उनके इस दौरे के बाद नापाक पाक की पोल भी खुल गई है कि उसका एक भी निशाना टार्गेट पर नहीं लगा और उसे हवा में ही मार गिराया गया. 

पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर भी शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं."

पीएम मोदी की वायुसेना के जवानों से बातचीत की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं. खास बात यह है कि एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर भी नजर आ रही है, इसके ऊपर लिखा है- "क्यों दुश्मनों के पायलट ठीक से सो नहीं पाते?"

पीएम मोदी ने अपने दौरे के लिए आदमपुर एयरबेस को ही क्यों चुना?


खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है.

Loading Ad...


Loading Ad...

लेकिन, पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी.


Loading Ad...

पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है.


इसी बीच पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वायुसेना के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयकारे भी लगाए.

Loading Ad...


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं."


Loading Ad...

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की. इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं.


यह भी पढ़ें

इससे पहले पीएम मोदी की बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आईं. खास बात यह है कि एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर लगी है. इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, 'क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?' इस खास तस्वीर ने पड़ोसी मुल्क को साफ संदेश देने की कोशिश की है.

'न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत'

इससे पहले, पीएम मोदी ने सोमवार को रात 8 बजे ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को स्पष्ट किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राष्ट्र के नाम संबोधन' में इस बात पर जोर दिया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में 'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक नई लकीर खींची है. उन्होंने कहा कि आतंक की लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि पहला पैमाना यह है कि भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. हम अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे. हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं.

दूसरा पैमाना यह है कि कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा. न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा तीसरा पैमाना यह है कि हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे. 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वह घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने, पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े. सरकार प्रायोजित आतंकवाद का यह बहुत बड़ा सबूत है. हम भारत और अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के मैदान में हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है. और इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है. हमने रेगिस्तानों और पहाड़ों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, और साथ ही, न्यू एज वॉरफेयर में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की. इस ऑपरेशन के दौरान, हमारे 'मेड इन इंडिया' हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध हुई. आज दुनिया देख रही है, 21वीं सदी के वॉरफेयर में 'मेड इन इंडिया' डिफेंस इक्विपमेंट्स, इसका समय आ चुका है.
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...