Advertisement

Loading Ad...

ईरान-इजरायल जंग के बीच एक्टिव मोड में PM मोदी, खाड़ी देशों के नेताओं से बात कर खुलकर साफ कर दिया भारत का रुख!

Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के कई नेताओं से वन बॉय वन कर बात की है. इस दौरान की उन्होंने ना सिर्फ भारत के साथ का भरोसा दिलाया है बल्कि भारतीयों की सुरक्षा और बदलते हालात पर गहरी चिंता जताई है.

PM Modi / File Photo
Loading Ad...

ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुई जंग की आग पूरे मिडिल ईस्ट में फैलती जा रही है. इतना ही नहीं अब ईरान में आने-वाले दिनों में गृह युद्ध की भी आशंका बढ़ गई है. खाड़ी में सैन्य कार्रवाई के बीच भारत को भी अपने साझेदार, मित्र देशों और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की बतौर ग्लोबल साउथ के लीडर के रूप में भूमिका अहम हो गई है.

पिछले 48 घंटों में गजब एक्टिव मोड में PM मोदी

इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में गहन कूटनीतिक सक्रियता दिखाते हुए यूएई, इजरायल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने इलाके के बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता जताई. साथ ही शांति, सुरक्षा और लोगों की भलाई के लिए अपना सहयोग दोहराया. 

Loading Ad...

PM मोदी की कतर के अमीर से हुई बात

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर एचएच शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत की. पीएम ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल और सुरक्षा के लिए उनका आभार व्यक्त क‍िया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, ''मैंने अपने भाई, कतर के अमीर एचएच शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. हम कतर के साथ पूरी तरह से खड़े हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि हम उनकी (कतर) संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. हमने बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करने की तुरंत जरूरत पर जोर दिया. मैंने इस मुश्किल समय में कतर में भारतीय समुदाय के लिए उनके लगातार सपोर्ट और देखभाल के लिए भी उनकी तारीफ की.

Loading Ad...

ओमान के सुल्तान से भी पीएम मोदी ने की बात

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की ओमान के भी सुल्तान से बात हुई है. उन्होंन ओमान पर हुए हमलों की भी निंदा की. प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा, ''मैंने ओमान के हिज मैजेस्टी सुल्तान हैथम बिन तारिक से बात की और पश्चिम एशिया में हाल के विकास पर विचार साझा किए. ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की. हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए लगातार कूटनीतिक सहभागिता जरूरी है. भारतीय समुदाय को ओमान के लगातार समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद.''

जॉर्डन के किंग से बात में PM ने कह दी बड़ी बात

Loading Ad...

इससे पहले प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला II से बात का ज‍िक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, ''मैंने जॉर्डन के राजा से इलाके में बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता व्‍यक्‍त की. हम शांति, सुरक्षा और जॉर्डन के लोगों की भलाई के लिए अपना सपोर्ट दोहराते हैं. मैंने जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.''

प्रधानमंत्री ने आगे ल‍िखा, ''बहरीन के राजा हिज मैजेस्टी किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा के साथ फोन पर बातचीत हुई. भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस मुश्किल समय में वहां के लोगों के साथ खड़ा है. मैं बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए लगातार सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं.''

Loading Ad...

इजरायल-ईरान जंग के बीच किन-किन देशों से हुई पीएम मोदी की बात!

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की ईरान-इजरायल में जंग के बाद से करीब-करीब हर गल्फ के देशों से बात की है. प्रधानमंत्री ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा कतर, बहरीन, ओमान, कुवैत, सऊदी अरब, UAE के राष्ट्रपति से भी बात की है.

यह भी पढ़ें

इन उच्चस्तरीय संपर्कों से स्पष्ट है कि भारत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अपने बड़े प्रवासी भारतीय समुदाय की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता और तनाव कम करने की वकालत कर रहा है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार संयम, संवाद और सुखद समाधान की अपील की है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबंधों के ह‍ितों को ध्‍यान में रखते हुए तमाम देशों से बातचीत कर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा जताया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...