Advertisement

Loading Ad...

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 5,400 करोड़ रुपए की सौगात, जनता को संबोधित करते हुए कहा - भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है...

पीएम मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भारत के विकास में स्टील सिटी दुर्गापुर और पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों के विशेष योगदान का भी जिक्र किया.

Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां सबसे पहले वह बिहार पहुंचे, वहां उन्होंने चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को कई हजार करोड़ की सौगात दी. उसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधन देते हुए पश्चिम बंगाल की भारत के विकास में योगदान को लेकर तारीफों के पुल बांधे. इसके अलावा उन्होंने दुर्गापुर को लेकर कहा कि यह स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है. 

पश्चिम बंगाल को मिली 5,400 करोड़ रुपए की सौगात 

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पहुंचे पीएम मोदी ने कुल 5,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी. यह परियोजना मुख्य रूप से बांकुड़ा, पुरुलिया और दुर्गापुर से जुड़ा हुआ है. इनमें गैस, ऑयल, बिजली, सड़क और रेल के अलावा कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं. 

Loading Ad...

'स्टील सिटी की पहचान और मजबूत बनेगी'

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि '5,400 करोड़ रुपए की परियोजना कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी. इसके जरिए स्टील सिटी की पहचान और भी मजबूत होगी. इन परियोजनाओं के जरिए मेक इन इंडिया मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी. इससे राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे. भारत में बदलाव का बड़ा पहलू मूलभूत सुविधाओं का विकास है. आज 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर, टॉयलेट, नई हाईवेज, नई सड़कें, घर-घर पहुंचे इंटरनेट का लाभ पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य राज्यों को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की धरती नेशनल गैस ग्रिड का हिस्सा बन गई है.' 

'2047 तक भारत को विकसित बनाना है'

Loading Ad...

पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि 'हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है. हमारा रास्ता विकास से सशक्तिकरण है. हम पश्चिम बंगाल को भारत की विकास यात्रा का मजबूत इंजन बनाएंगे. आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है. इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं, जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है. इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है.'

'दुर्गापुर भारत की श्रम शक्ति का एक बड़ा केंद्र है'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे देश में स्टील सिटी के नाम से मशहूर दुर्गापुर शहर का जिक्र करते हुए कहा कि 'यह भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है. देश के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है और आज इसी भूमिका को मजबूत करने का हमें अवसर मिला है. आज यहां 5,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. यह सभी परियोजनाएं यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और गैस-आधारित परिवहन तथा अर्थव्यवस्था को बल देंगी.'

Loading Ad...

'गैस कनेक्टिविटी पर काफी काम हुआ है'

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'पिछले 10 वर्षों के अंदर देश में गैस कनेक्टिविटी पर काफी ज्यादा काम हुआ है. एक दशक के अंदर हर एक घर में एलपीजी पहुंच गई है और इसकी पूरी दुनिया ने सराहना की. हमने एक राष्ट्र, एक गैस विजन पर काम किया है. प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना तैयार की. इसके तहत पश्चिम बंगाल समेत भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है. हमारा लक्ष्य भारत को एक विकसित देश में बदलना, मिशन विकास के माध्यम से सशक्तिकरण, रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सुशासन के माध्यम से करुणा के सिद्धांतों पर आधारित बनाना है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...