Advertisement

Loading Ad...

साइप्रस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने किया रेड कार्पेट स्वागत, भारत के लिहाज से कितना अहम है यह दौरा

साइप्रस के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का वहां के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने रेड कार्पेट स्वागत किया है. इसकी जानकारी शेयर करते हुए पीएम मोदी ने X पर लिखा है कि 'साइप्रस पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के विशेष भाव के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार. यह यात्रा भारत और साइप्रस के संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी. विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में.'

Loading Ad...

पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे में सबसे पहले साइप्रस पहुंचे हैं, जहां उनका रेड कार्पेट स्वागत हुआ है. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने खुद एयरपोर्ट पर उनकी खास आगवानी की है. इस दौरान वहां के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहें. पीएम मोदी ने इस दौरे पर हुए स्वागत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. बता दें कि पीएम मोदी का यह दो दिवसीय दौरा होगा. जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए वार्ता होगी. 15 और 16 जून के बाद वह अपने दूसरे दौरे पर 17 जून को कनाडा रवाना हो जाएंगे, जहां G-7 की बैठक होनी है.

साइप्रस में हुआ पीएम मोदी का रेड कार्पेट स्वागत 

साइप्रस के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का वहां के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने रेड कार्पेट स्वागत किया है. इसकी जानकारी शेयर करते हुए पीएम मोदी ने X पर लिखा है कि 'साइप्रस पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के विशेष भाव के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार. यह यात्रा भारत और साइप्रस के संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी. विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में.' जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में कहा था कि साइप्रस एक करीबी मित्र है. यह एक भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ में भी एक महत्वपूर्ण साझेदार है. 

Loading Ad...

पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान

Loading Ad...

पीएम मोदी के साइप्रस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि 'साझा मूल्यों और आकांक्षाओं से युक्त एक विश्वसनीय साझीदारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस में पहुंच गए हैं. गहरे ऐतिहासिक संबंधों को प्रतिबिंबित करने वाले एक विशेष संकेत के रूप में राष्ट्रपति क्रिस्टोडोलिड्स और विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटीनोस कॉम्बोस ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए व्यापक चर्चाएं होनी हैं.'

कितना अहम है पीएम मोदी का यह दौरा 

Loading Ad...

पीएम मोदी का साइप्रस दौरा कई मायनों में काफी अहम है. इस दौरे के जरिए पीएम मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के साथ देने वाले तुर्कीए को भी एक खास संदेश देने की कोशिश की है. जानकारी के लिए बता दें कि तुर्किए और साइप्रस के बीच साल 1974 से ही विवाद चल रहा है. इसके पीछे की वजह है कि तुर्किए ने साइप्रस के एक हिस्से पर कब्जा करके उसे उत्तरी साइप्रस घोषित कर दिया था. तुर्किए लगातार पाकिस्तान के साथ मिलकर इसे मान्यता दिलाने की कोशिश करता है. 

साइप्रस जाने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

बता दें कि पीएम मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेई साइप्रस का दौरा कर चुके हैं. भारत और साइप्रस के बीच रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं. साइप्रस की सरकार बिना किसी देश के दबाव में हमेशा से भारत को अपना मित्र देश मानती है. लेबनान और लीबिया संकट के समय में भी साइप्रस ने भारतीयों को निकालने में बड़ी मदद की थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...