Advertisement

Loading Ad...

पीएम मोदी और जेपी नड्डा करेंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन, यह नाम रेस में सबसे आगे, 9 सितंबर को होगा चुनाव

गुरुवार को संसद परिसर में बीजेपी के प्रमुख नेताओं और सहयोगियों की एक अहम बैठक हुई. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, जेडीयू के ललन सिंह, शिवसेना शिंदे गुट के श्रीकांत शिंदे, LJP (रामविलास पासवान) गुटके चिराग पासवान सहित TDP के नेता मौजूद रहे. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. इसमें फैसला लिया गया कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा किया जाएगा. यह फैसला सर्व समिति के साथ लिया गया है.

Loading Ad...

देश के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की अहम बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि 'इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा किया जाएगा. यह फैसला सर्व समिति के साथ लिया गया है, क्योंकि इस पद के लिए उम्मीदवार चुनने का अधिकार इन्हीं दोनों लोगों के पास है.'

गुरुवार को भी एनडीए दल की अहम बैठक 

बता दें कि गुरुवार को संसद परिसर में बीजेपी के प्रमुख नेताओं और सहयोगियों की एक अहम बैठक हुई. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, जेडीयू के ललन सिंह, शिवसेना शिंदे गुट के श्रीकांत शिंदे, LJP (रामविलास पासवान) गुटके चिराग पासवान सहित TDP के नेता मौजूद रहे. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. 

Loading Ad...

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हुई चर्चा 

Loading Ad...

दिल्ली के संसद परिसर में हुई बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर बातचीत हुई. खासतौर से गठबंधन के नेताओं के बीच समन्वय बिठाने की कोशिश की गई. जानकारी के लिए बता दें कि उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त तरीके से होता है, इसमें पार्टी अपने सांसदों को इस संबंध में व्हिप जारी नहीं कर सकती. यही वजह है कि कोई भी एक वोट बर्बाद न हो, इसको लेकर यह बैठक की गई. 

बिना किसी शर्त के समर्थन देने को तैयार एकनाथ शिंदे  

Loading Ad...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उपराष्ट्रपति चुनाव में बिना किसी शर्त के एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है. अगर देखा जाए, तो अधिकतर एनडीए दल के नेता बीजेपी के पसंदीदा उम्मीदवार के साथ खड़े हैं. इस वजह से जीत की संभावना बढ़ गई है. 

हरिवंश नारायण सिंह के नाम पर लग सकती है मुहर 

खबरों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा INDIA गठबंधन भी इस पद के लिए अपना साझा उम्मीदवार उतार सकती है. 

Loading Ad...

9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव

यह भी पढ़ें

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने नए उपराष्ट्रपति के चयन के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है. इसको लेकर NDA दल अपने उम्मीदवार के चेहरे को लेकर लगातार बैठक कर रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, 21 अगस्त तक इस पद के लिए नामांकन स्वीकार होगा और उसके बाद 9 सितंबर को चुनाव कराए जाएंगे. वहीं वोटिंग वाले दिन ही रिजल्ट देर शाम तक सामने आ जाएंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...