Advertisement
Pawan Kalyan: सार्वजनिक रैली में दहाड़ते हुए पवन कल्याण ने कहा - ''मैं सनातनी धर्म के लिए सब कुछ त्याग दूंगा''
Pawan Kalyan: देश के सभी मंदिरो में प्रसाद और प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए 'सनातन धर्म प्रमाणन' प्रमाण का प्रस्ताव रखा।रैली को संबोधित करते हुए कल्याण ने सनातनी धर्म के खिलाफ 'नफरत फैलाने की कोशिश' वाले लोगो पर जमकर किया पलटवार।
Advertisement
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने गुरूवार को एक सार्वजनिक रैली में दहाड़ते हुए दिया सनातनी होने का प्रमाण।रैली के दौरान तिरुपति मंदिर में प्रसाद के मिलावट पर भड़के कल्याण। उन्होंने देश के सभी मंदिरो में प्रसाद और प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए 'सनातन धर्म प्रमाणन' प्रमाण का प्रस्ताव रखा।रैली को संबोधित करते हुए कल्याण ने सनातनी धर्म के खिलाफ 'नफरत फैलाने की कोशिश' वाले लोगो पर जमकर किया पलटवार। इसी बीच राहुल गाँधी को भी जमकर लताड़ा। लड्डू विवाद सामने आने के बाद डिप्टी सीएम Pawan Kalyan ने 11 दिन प्र्यक्षि दीक्षा ली थी। 3 अक्टूबर को दीक्षा खत्म करने के बाद उन्होंने वेंकटश्वर स्वामी के दर्शन किये और बाद में एक जनसभा को संबोधित किया हैं।पवन ने कहा - 'सनातनी को मिटने वाले खुद मिट्टी में मिल जाएंगे'।उधर प्रसाद में चर्बी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होनी है। वहीं पहलें यह सुनवाई 3 अक्टूबर को हो होनी थी। जो बाद में टाल दी गयी थी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार में....
'में सनातनी धर्म के लिए सबकुछ त्याग दूंगा' - पवन कल्याण
तिरुपति के प्रसाद यानी के लड्डू वाले विवाद के बिच पवन कल्याण ने दिया बड़ा बयान।उन्होंने गुरूवार को एक सार्वजनिक सभा में कहा में 'सनातन धर्म के लिए सबकुछ त्याग दुगा , में सनातनी धर्म का पालन करता हु ,और सभी धर्मो का सम्मान करता हु'। डिप्टी सीएम ने कहा - सनातन धर्म की रक्षा करने और इसकी मान्यता को नुक्सान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रिय अधिनियम की जरूरत है। इस अधिनियम को तत्काल लागु कर देना चाहिए, और पुरे भारत में इसको लागू कर देना चाहिए। अपनी स्पीच में पवन कल्याण के आगे कहा - मेरे मन में किसी परतुं के खिलाफ कोई शिकायत या बदले की भावना नहीं है। 10 साल में मैंने बहुत ही अपमान सहा और देखा है।
Advertisement
Advertisement
पवन कल्याण ने समझाया क्यों जरुरी है सनातन धर्म सटिफिकेट
तिरुपति में एक सार्वजानिक रैली को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा -''भारत के सभी मंदिरो में चढ़ावे और प्रसाद में प्रयुक्त सामग्री की शुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए सनातन धर्म सर्टिफिकेट को लागू करना चाहिए''। इसके आगे पवन कल्याण ने सुझाव देते हुए कहा यह प्रमाण पत्र मंदिरो की प्रथाओं की पवित्रता को बनाए रखेगा और धार्मिक परंपरा की भी रक्षा करेगा। इस अधियम के इम्प्लीटेशन की निगरानी के लिए राष्ट्रिय स्तर पर एक सनातन धर्म बोर्ड की स्थापन की जानी चाहिए।
Advertisement
'देश में हिन्दू देवी देवताओं पर हुए कई हमले' - पवन कल्याण
पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन कल्याण ने कहा - ''भारत में मुस्लिम , पारसी ,ईसाई जैसे सभी धर्मो का सामान रूप से आदर किया जाता है''। वहीं हालांकि धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा एकतरफा नहीं हो सकती है , यह दोतरफा मांग है। जिसमे सभी धर्मो का सम्मान करना होगा। देश में हिन्दू देवी - देवताओ पर कई हमले हुए है। अगर आप राम के बारे में अनुचित बोलते है तो क्या लोगो को उसके खिलाफ नहीं बोलना चाहिए ? धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं को चुप करवाया जा रहा है। अन्याय होने पर लोगो को बोलने का भी अधिकार है।
'धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं पर दवाब डाला जा रहा है' - पवन कल्याण
पवन कल्याण बोले - ''धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं पर दवाब डाला जा रहा है'' , सनातन धर्म और ''हिन्दू देवी देवताओ के खिलाफ नफ़रत फैलाने वालो की संख्या बढ़ गयी है''। बंगलादेश ने खुद को भले ही इस्लामिक देश घोषित कर दिया है। इस मुद्दे पर कोई बता नहीं क्र रहा है , क्या हमें भी चुप होकर ये दर्द सहन करना होगा ? इसका एकमात्र कारण हमारे समाज में एकता की कमी है। हिन्दू समाज जातियों और क्षेत्रों के हिसाब में बता हुआ है। सभी हिन्दुओ को अब एकजुट होने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ें
राहुल गाँधी पर साधा निशाना
अपने धाकड़ स्पीच में पवन कल्याण ने राहुल गाँधी को जमकर लताड़ा। क्योकि उन्होंने राम मंदिर के पत्रिकरण के समारोह को ''नाच गाने'' सभा कहा था।राहुल गांधी कहते है की आयोध्या समारोह नाच गाना सभा था। आप सनातनी धर्म को चोट पहुंचाते है और फिर सत्ता के लिए उन्ही हिन्दुओ से वोट मांगते है। ''आप मोदी जी से नफरत कर सकते है , आप हिन्दू से नफरत कर सकते है , लेकिन भगवान् राम से नफरत करने की हिम्मत मत करो''।