Advertisement
राजस्थान के लाठी में पकड़ा गया पाकिस्तान का पायलट, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने JF-17 फाइटर जेट को किया ढेर
राजस्थान के लाठी में पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान जेएफ-17 का पायलट पकड़ा गया है. भारत पर हमला करने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को मार गिराया था, इस दौरान पायलट विमान से इजेक्ट करने में सफल रहा.
Advertisement
पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न सैन्य ठिकानों और शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की नापाक कोशिश की, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. इसी बीच बड़ी ख़बर राजस्थान से है जहां लाठी में पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान जेएफ-17 का पायलट पकड़ा गया है। भारत पर हमला करने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को मार गिराया था, इस दौरान पायलट विमान से इजेक्ट करने में सफल रहा है। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने विमान के पायलट को पकड़ने में सफलता हासिल की है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जारी रखने के ऐलान के बाद लगातार हो रहे बैठकों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मौजूदा हालात पर चर्चा की, जिसमें भारत की जवाबी कार्रवाई की रूपरेखा और तौर-तरीकों पर भी मंथन हुआ.
पाकिस्तानी मिसाइलें किए गए निष्क्रिय
Advertisement
पाकिस्तान की ओर से दागी गई आठ मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया क्षेत्रों की ओर निर्देशित थीं, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया.
Advertisement
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय के अनुसार, जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. राहत की बात ये है कि हमले में कोई जनहानि नहीं हुई. सभी खतरों को मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार लक्ष्य को नष्ट किया गया.
Advertisement
हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले, वैष्णो देवी में ब्लैकआउट
जम्मू हवाई अड्डे के पास कई ड्रोन गिराए गए और वैष्णो देवी मंदिर सहित कई स्थानों पर ब्लैकआउट हुआ. श्रीनगर सहित पंजाब और राजस्थान में भी सायरन बजाए गए और नागरिकों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए. पाकिस्तान के एक एफ-16 फाइटर जेट को मिसाइल से मार गिराया गया.
Advertisement
15 शहरों को बनाया गया निशाना
इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के 15 प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय संयुक्त यूएएस विरोधी ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया.
भारतीय सेना की ओर से त्वरित जवाबी कार्रवाई में, लाहौर सहित पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए गए. वहीं, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की, जिसमें 16 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल थीं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए, जिसमें लगभग 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.