Advertisement
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाया पाकिस्तान बेशर्मी और टुच्ची हरकत पर उतरा...भारतीय उच्चायोग में पानी, अखबार, गैस और कई अन्य चीजों की सप्लाई पर लगाई रोक...
भारत सरकार द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'सिंधु जल संधि समझौते' के निलंबन से बौखलाए पाकिस्तान ने अब अपनी ओछी हरकत पर उतर आया है. खबरों के मुताबिक, उसने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दफ्तर में पानी, गैस, अखबार सहित कई अन्य चीजों की सप्लाई पर रोक लगा दी है.
Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बर्बाद हुए पाकिस्तान की हालत ऐसी हो गई है कि वह अपना गुस्सा भारतीय उच्चायोग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर उतार रहा है. उसने अपनी ओछी हरकत दिखाई है. खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारियों और कर्मचारियों की रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों पर रोक लगा दी है. इनमें पानी, एलपीजी, अखबार और कई अन्य चीजें शामिल हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों ही देशों की तरफ से अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अगर यह बात सच है, तो मान के चलिए पाकिस्तान ने काफी गलत किया है.
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान ने की शर्मनाक हरकत
एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारी और कर्मचारियों की बुनियादी जरूरत पर रोक लगा दी है. उसने अपना गुस्सा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मिली असफलता और मोदी सरकार द्वारा 'सिंधु जल संधि' के निलंबन के बाद लगाया है. बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के रहने और काम करने की स्थिति को बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगी हुई है.
Advertisement
गैस सप्लाई पर लगाई रोक
Advertisement
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर में सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन लिमिटेड की सप्लाई बंद कर दी गई है. यह सप्लाई जानबूझकर बंद की गई है. इसमें अधिकारी और कर्मचारियों के परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इनमें अधिकतर परिवार बाहर से अपनी जरूरतमंद चीजों को खरीद रहे हैं. यह काफी ज्यादा महंगा भी पड़ रहा है और इसके लिए काफी ज्यादा मशक्कत भी करनी पड़ रही है.
पानी सप्लाई पर भी लगाई रोक
Advertisement
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग की ज्यादातर जरूरत वाली चीजों पर रोक लगाई है. इनमें फिल्टर पानी उपलब्ध करवाने वाले टेंडर को भी डिलीवरी करने से रोक लगा दी है. इस्लामाबाद से सभी विक्रेताओं को धमकी दी गई है कि वह भारतीय उच्चायोग को मिनरल वाटर की सप्लाई न करें. यहां पर सामान्य पानी पीने और खाना बनाने योग्य नहीं है. इसलिए फिल्टर वाले पानी के अलावा साधारण पानी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
समाचार पत्रों पर भी लगवाई रोक
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान-भारत और पूरी दुनिया में क्या कुछ हो रहा है और किस तरह की घटनाएं घट रही है. इसकी जानकारी अखबारों के जरिए भी प्राप्त होती हैं, लेकिन इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दफ्तर में अखबारों की सप्लाई पर भी रोक लगवा दी गई है. स्थानीय समाचार पत्र विक्रेताओं को उच्चायोग को किसी भी तरह का अखबार न देने के लिए मना किया गया है. प्रिंट मीडिया से कोई भी पत्र यहां नहीं पहुंच पा रहा. पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को वियना कन्वेंशन का उल्लंघन बताया जा रहा है, जो दूतावासों के सुचारू संचालन और उनके कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है.