Advertisement

Loading Ad...

आतंक पर हो रहे प्रहार से बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर बार-बार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

आतंकवाद पर हो रहे प्रहार से घबराया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बार-बार सीजफायर उल्लंघन कर गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने लगातार चौथी रात LoC पर गोलीबारी है. बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की सेना ने अब नियंत्रण रेखा के उस पार से कुपवाड़ा और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग की है.

Loading Ad...
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के सख्त फ़ैसलों को लेकर भारत-पाक सीमा पर लगातार तनाव बढ़ा हुआ है. आतंकवाद पर हो रहे प्रहार से घबराया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बार-बार सीजफायर उल्लंघन कर गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने लगातार चौथी रात LoC पर गोलीबारी है. बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की सेना ने अब नियंत्रण रेखा के उस पार से कुपवाड़ा और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग की है. भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग करते हुए पाकिस्तान को इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया है. 

सेना ने दिया प्रभावी ढंग से जवाब 

भारत सरकार द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने शुक्रवार से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग शुरू की है. इससे पहले 26-27 अप्रैल की रात को पाकिस्तान की सैन्य चौकियों से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों में गोलीबारी की गई थी, जिसका सेना ने माकूल जवाब दिया था. सेना के मुताबिक 27-28 अप्रैल की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के अपोजिट क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी. भारतीय सैनिकों ने तुरंत और प्रभावी ढंग से इसका जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के यह फायरिंग की जा रही है।. अब तक की गई फायरिंग में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है.जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है.

रक्षामंत्री से CDS ने की थी मुलाकात 

पाकिस्तान की सेना पिछले चार दिनों से नियंत्रण रेखा के उस ओर से गोलीबारी कर रही है. भारतीय सेना ने हर बार इसका त्वरित व कड़ा जवाब दिया है. गोलीबारी का यह सिलसिला पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ है. इस माहौल में रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. रक्षा मंत्री व जनरल अनिल चौहान की यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली. माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकवाद के खात्मे को लेकर जनरल अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री को सैन्य रणनीति व तैयारियों से अवगत कराया है. यह मुलाकात दिल्ली में रक्षा मंत्री के आवास पर हुई. वहीं रविवार को ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल दलजीत सिंह चौधरी भी गृह मंत्रालय पहुंचे थे. गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर चर्चा की है. माना जा रहा है कि बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल ने यहां गृह मंत्रालय में सीमावर्ती क्षेत्रों के मौजूदा हालात की जानकारी साझा की है.

बता दें कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है. पूरा देश आतंकवादियों के इस कायराना कृत्य से आक्रोशित है. पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों, उनके हैंडलर्स और समर्थकों का पीछा किया जाएगा और दुनिया के किसी भी कोने में उनसे बदला लिया जाएगा.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...