Advertisement

Loading Ad...

भड़काऊ हरकतें कर रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना दे रही करारा जवाब... MEA ने PC कर दी जानकारी, VIDEO भी जारी किया

भारतीय सेना पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब दे रही है. भारत ने पाकिस्तान के लगभग सभी बड़े हमलों को विफल कर दिया है. इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी है.

Loading Ad...

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर लगातार हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है. भारतीय सेना भी उसके ताबड़तोड़ हमलों का करारा जवाब दे रही है. भारत ने पाकिस्तान के लगभग सभी बड़े हमलों को विफल कर दिया है. इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी है. 

26 स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश

MEA के साथ अपनी प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से सटे 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ करने की कोशिश की, हालांकि सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया. 

PAK ने बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया

Loading Ad...

पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने नागिरक विमानों को ढाल बनाया. कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान का रवैया गैरजिम्मेदाराना भरा है. वो भड़काऊ हरकतें कर रहा है. जबकि भारत ने जिम्मेदारी से जवाब दिया.

Loading Ad...

पाकिस्तान ने की 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ की कोशिश

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है, उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है. भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की."

पाकिस्तान ने अस्पतालों और स्कूलों को बनाया निशाना

कर्नल सोफिया ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया." 

Loading Ad...

भारत ने पाकिस्तान के करीब 5 एयर बेस को टार्गेट किया

सोफिया ने आगे कहा कि पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद तुरंत जवाबी हमले का एक्शन लिया गया. रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया. सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया. कम से कम कोलेटरल डैमेज की क्षति हमने निश्चित की. पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल किया." 

Loading Ad...

पाकिस्तान का फर्जी प्रचार तंत्र एक्टिव, हो गया पर्दाफाश

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, "एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया. पाकिस्तान ने भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने के दावों के साथ लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है. भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है."

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ और कई उत्पीड़नकारी हमले करने की कोशिश की गई. भारतीय सशस्त्र बलों ने इन खतरों और अधिकांश वेक्टरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया. हालांकि, उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में भारतीय वायु सेना स्टेशनों पर उपकरणों और कर्मियों को सीमित नुकसान हुआ. इसके बाद रात 1:40 बजे के बाद पंजाब के कई हवाई ठिकानों पर कई हाई-स्पीड मिसाइल हमले भी देखे गए."

'पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का काम कर रहा है'

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की हरकतों को तनाव बढ़ाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तानी गतिविधियां तनाव को बढ़ाने का काम कर रही हैं. वो हमें उकसाने का काम कर रही हैं. हमने जवाब में भारत ने रक्षात्मक रवैया अपनाया. इस सुबह दोबारा पाकिस्तान ने उकसाने वाला और तनाव बढ़ाने वाला एक्शन लिया. पाकिस्तान ने आदमपुर, सूरतपुर, एस-400, नगरोटा के गोलाबारूद सेंटर, ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने का दावा किया. हम इसे खारिज करते हैं. कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी और अखनूर में तोप, मोर्टार से भीषण गोलाबारी जारी है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

विदेश सचिव मिस्री ने फेक न्यूज को लेकर भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं. पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रही हैं. कह रहे हैं कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है. यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है. पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है. भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलियन मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी मारा जा रहा है. फिलहाल भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...