Advertisement

Loading Ad...

'बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब ज्यादा दिन नहीं बचे...', अयोध्या से सीएम योगी की दहाड़

सीएम योगी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ‘ये आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को ले डूबेगा, इसके अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, वो 75 साल बहुत जी लिया.' वहीं, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की भी तारीफ की.

Loading Ad...

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने पाकिस्तान के खिलाफ तगड़ी हुंकार भरी है. उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि 'ये आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को ले डूबेगा, ज्यादा दिन नही बचे हैं. ये 75 वर्ष तक बहुत जी लिया.' वहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा था, इसके बाद भारत के वीर सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में 124 आतंकियों को मारा गया. अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने पूज्य संतों के सान्निध्य में 'श्री हनुमत कथा मण्डपम' का भव्य लोकार्पण किया. इसके बाद अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि 500 साल के अंतराल के बाद रामनगरी अयोध्या का वैभव वापस लौटा है. एक समय सुविधाओं के अकाल से जूझ रही अयोध्या का आज कायाकल्प हो गया है. मंदिर यहीं बनाने की सौगंध खाई गई थी, और उस संकल्प को सिद्ध भी किया गया. 

मौक़े पर सीएम योगी ने कहा कि 'सौगंध राम की खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' के संकल्प की पूर्ति के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

स्वयं श्री अयोध्या धाम आए और श्री रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी.

Loading Ad...

सनातन धर्म को लेकर भी सीएम योगी ने हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के कारण ही हमारा वजूद है, हमारा अस्तित्व है. हम अपने देश और धर्म के खिलाफ, कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में हनुमानगढ़ी के त्रेतायुगीन टीले को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि यहां से हनुमान जी महाराज ने अयोध्या धाम की रक्षा की है. उन्होंने बाबा अभयराम दास जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह श्रीहनुमत कथा मंडपम बाबा अभयराम दास जी की दूरदर्शिता और वैष्णव अखाड़ों की सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है. उनकी कृपा से आज हम इस भव्य स्वरूप को देख रहे हैं. उन्होंने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन, पूज्य संतों और नागाओं की प्रशंसा की, जिन्होंने एक-एक पाई बचाकर इस मंडपम का निर्माण किया. सीएम योगी ने कहा कि हनुमानगढ़ी केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए योद्धा भाव का प्रतीक है. यह मंडपम आने वाली पीढ़ियों के लिए हनुमानगढ़ी के वैभव को संरक्षित रखेगा. उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी का यह मंडपम न केवल आध्यात्मिक केंद्र बनेगा, बल्कि सत्संग और कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा. उन्होंने हनुमानगढ़ी के नागाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपका इतिहास सनातन धर्म के उस कालखंड की सेना के रूप में जाना जाता है, जब देश विधर्मियों और आक्रांताओं से त्रस्त था, तब अखाड़ों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...