Advertisement
PAK की फिर नापाक हरकत, लगातार दूसरे दिन कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
Advertisement
जम्मू में सुनाई दिया धमाके की आवाज
पोखरण में आधे घंटे में दो बार ड्रोन से हमला
Advertisement
पोकरण में 32 मिनट में 2 बार ड्रोन से हमला किया गया है, आसमान में बड़ी संख्या में ड्रोन देखे गए, हालांकि सभी ड्रोन्स को मार गिराया गया.
Advertisement
कहां-कहां क्या हो रहा है?
राजस्थान के बाड़मेर में रेड अलर्ट घोषित किया गया, लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई.
Advertisement
सांबा में ड्रोन अटैक का वीडियो सामने आया, इन इलाकों को फिलहाल ब्लैकआउट किया गया है.
जम्मू और कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
Advertisement
भारत-पाकिस्तान सीमा और एलओसी पर सुरक्षा हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार रात तेज धमाके हुए. इसे देखते हुए शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया और युद्ध के सायरन बजा दिए गए. लोगों से अपील की गई कि वे बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.
Advertisement
बताया जा रहा है कि जम्मू, नौशेरा, सांबा, उरी समेत राजस्थान के पोखरण और पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले हुए हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया है. जानकारी के अनुसार, जम्मू एयरपोर्ट पर 12 मिनट तक ड्रोन हमले किए गए, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे नाकाम कर दिया.
सीएम अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से जानकारी दी कि शहर में ब्लैकआउट हो गया है और हर ओर सायरनों की आवाजें सुनाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें