Advertisement
इंडिगो की 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने से बढ़ी मुश्किलें
दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले एक यात्री ने बताया कि उनकी फ्लाइट यहां से बेंगलुरू के लिए थी और वहां से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ते, लेकिन यहां से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही कैंसिल हो गई है, जिस कारण एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.
Advertisement
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण दिल्ली में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आईजीआई एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही हैं, फिर भी फ्लाइट कैंसिलेशन से होने वाली परेशानी कम नहीं हो रही है. दिल्ली में कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने से यात्री फंसे
सोमवार को इंडिगो की करीब 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है. यात्री एयरपोर्ट पर घूम रहे हैं.
Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले एक यात्री ने बताया कि उनकी फ्लाइट यहां से बेंगलुरू के लिए थी और वहां से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ते, लेकिन यहां से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही कैंसिल हो गई है, जिस कारण एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.
Advertisement
एक अन्य यात्री की कनेक्टिंग फ्लाइट लक्षद्वीप के लिए थी. उन्हें दिल्ली से बेंगलुरु जाना था, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और अब दो दिन के बाद उनकी इंडिगो की फ्लाइट है. उन्होंने बताया कि फ्लाइट पकड़ने के लिए दो दिन और दिल्ली में इंतजार करना होगा.
सऊदी से आए यात्रियों के ग्रुप को हुई परेशान
Advertisement
इसके साथ ही सऊदी अरब से आए 41 लोगों के ग्रुप को श्रीनगर जाना है, लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें परेशानी हो रही है. वे दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं.
IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इससे पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट की तरफ से सोमवार सुबह 6.30 बजे एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें यात्रियों से फ्लाइट से जुड़ी ताजा स्टेटस चेक करने की अपील की गई है. एडवाइजरी में बताया गया था कि इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी हो सकती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें.
Advertisement
यह भी पढ़ें
एडवाइजरी में आगे बताया कि एयरपोर्ट की टीमें रुकावटों को कम करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. मेडिकल सहायता सहित किसी भी मदद के लिए कृपया इन्फॉर्मेशन डेस्क पर जाएं, जहां हमारा ग्राउंड स्टाफ आपकी मदद के लिए तैयार है.