Advertisement

Loading Ad...

हमारा लक्ष्य भारत के नागरिकों की तरक्की को लगातार आगे बढ़ाना है: नरेंद्र मोदी

देश की जनता पर बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि 90 के दशक के दौर में भारत में 10 साल में पांच चुनाव हुए थे। इतने बड़े देश में 10 साल में पांच चुनाव बताते हैं कि देश में कितनी अस्थिरता थी। जानकारों ने भविष्यवाणी कर दी थी कि अब भारत को ऐसे ही गुजारा करना है। लेकिन भारत के नागरिकों ने ऐसे जानकारों को गलत साबित किया। आज दुनिया में चारों तरफ अस्थिरता की चर्चा है। दुनिया में इस समय हर देश में चुनाव के बाद सरकार बदल रही है। वहीं, भारत में जनता ने एक ही सरकार को तीन बार चुना है।

Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नागरिकों की सूझबूझ और उनके सामर्थ्य की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इन नागरिकों की तरक्की को लगातार आगे बढ़ाना है।  

पीएम मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स की लीडरशिप समिट में शनिवार को कहा कि जिस शक्ति ने भारत का भाग्य बनाया है, भारत को दिशा दिखाई है, वह भारत के सामान्य मानव की सूझबूझ और उसका सामर्थ्य है।

इमरजेंसी को उखाड़ फेंकने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगा : PM Modi

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि अंग्रेज जब भारत छोड़कर जा रहे थे, तो ये कहा गया कि ये देश बिखर जाएगा, टूट जाएगा। ऐसे ही जब इमरजेंसी लगी तो कुछ लोगों ने ये मान लिया था कि अब तो इमरजेंसी हमेशा ही लगी रहेगी। कुछ लोगों ने, कुछ संस्थानों ने इमरजेंसी थोपने वालों की ही शरण ले ली थी। लेकिन तब भी भारत का नागरिक उठ खड़ा हुआ। और इमरजेंसी को उखाड़ फेंकने में कोई बहुत ज्यादा समय नहीं लगा। ऐसे ही जब कोरोना का मुश्किल समय आया तो दुनिया को लगता था कि भारत उन पर बोझ बन जाएगा। लेकिन भारत के नागरिकों ने कोरोना के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़कर दिखाई।

Loading Ad...

देश की जनता पर बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि 90 के दशक के दौर में भारत में 10 साल में पांच चुनाव हुए थे। इतने बड़े देश में 10 साल में पांच चुनाव बताते हैं कि देश में कितनी अस्थिरता थी। जानकारों ने भविष्यवाणी कर दी थी कि अब भारत को ऐसे ही गुजारा करना है। लेकिन भारत के नागरिकों ने ऐसे जानकारों को गलत साबित किया। आज दुनिया में चारों तरफ अस्थिरता की चर्चा है। दुनिया में इस समय हर देश में चुनाव के बाद सरकार बदल रही है। वहीं, भारत में जनता ने एक ही सरकार को तीन बार चुना है।

पीएम मोदी ने कहा एक समय था जब देश में आतंकवाद के प्रति भय का माहौल था। हालांकि अब समय बदल गया है और आतंकवादी अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Loading Ad...

पहले सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के लिए चलाई जाती थी : PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि पहले सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के लिए चलाई जाती थी। चुनाव जीतने के लिए वोट बैंक बनाए जाता था। वोट बैंक को खुश करने के लिए योजनाएं बनती थी। इस राजनीति ने देश में असंतुलन और असमानता का दायरा बहुत बढ़ा दिया। इस मॉडल ने सरकारों के प्रति जनता का भरोसा तोड़ दिया। हम आज इस भरोसे को वापस लाए हैं। हमारी राजनीति वोटबैंक की राजनीति से बहुत दूर है। हमारी सरकार का मकसद बहुत बड़ा है।

पीएम ने 'प्रोग्रेस ऑफ पीपल' (लोगों की तरक्की) का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की तरक्की के मंत्र को लेकर चल रहे हैं। हमारा उद्देश्य नया भारत बनाने का है, भारत को विकसित बनाने का है। जब हम इस विराट लक्ष्य को लेकर निकल पड़े हैं तो भारत की जनता ने भी हमें अपने विश्वास की पूंजी सौंपी है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

Input: IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...