Advertisement
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी ओरछा की सूरत, सीएम मोहन यादव ने रखी श्रीराम राजा लोक की नींव
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि श्रीराम राजा लोक के पहले चरण में लगभग 5.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 103 नवीन दुकानों एवं प्लाजा का भी लोकार्पण किया जा रहा है.यह विकास कार्य ओरछा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं में और अधिक इजाफा करेंगे.
Advertisement
मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों की सूरत बदलने का दौर जारी है.राज्य में राम की नगरी ओरछा सहित 18 लोकों का निर्माण कराया जा रहा है.मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओरछा में श्रीराम राजा लोक में दूसरे चरण के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया.
ओरछा सहित 18 लोकों का निर्माण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ओरछा सहित सांस्कृतिक, धार्मिक पुनर्जागरण और पर्यटन विकास के उद्देश्य से 18 प्रकार के लोकों का निर्माण किया जा रहा है.जन आस्था और धार्मिक महत्व रखने वाले क्षेत्रों को पवित्र बनाए रखने के लिए हमने ओरछा सहित प्रदेश के सभी धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू की है.अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ओरछा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया है.
Advertisement
उन्होंने बताया कि प्रदेश के छह धार्मिक नगरों मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा और अमरकंटक में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दीनदयाल रसोई योजना का विस्तार किया है.यहां मात्र पांच रुपए में श्रद्धालुओं को भोजन मिल रहा है.
Advertisement
सिंहस्थ आने वाले भक्त ओरछा के भी करेंगे अविस्मरणीय दर्शन
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सिंहस्थ-2028 में जब श्रद्धालु मां क्षिप्रा में स्नान कर और महाकाल के दर्शन करके लौटें तो वे ओरछा की भव्यता देखने भी अवश्य ही आएं.जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे थे, उसी प्रकार सिंहस्थ आने वाले भक्त ओरछा के भी अविस्मरणीय दर्शन करेंगे.
Advertisement
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओरछा की आधारभूत सुविधाएं, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और यहां की पर्यटन व्यवस्था इतनी सुदृढ़ होगी कि ओरछा प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन का भी एक बड़ा केंद्र बनेगा.मुख्यमंत्री यादव ने ओरछा की महिमा का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीराम का नाम ही काफी है.यथा नाम तथा गुण.राम अपने गुणों से, अपने आचरण से, अपनी पितृभक्ति से और प्रजाजन का पालनहार बनकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बने.ओरछावासी बडे़ ही भाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने दरबार के लिए ओरछा को चुना.ओरछा के लोगों को हर दिन अवधपति श्रीराम राजा सरकार के दरबार दर्शन का पुण्य मिलता है.
मुख्यमंत्री ने ओरछा के श्रीराम राजा सरकार के दरबार में की पूजा-अर्चना
इससे पहले मुख्यमंत्री यादव ने ओरछा के प्रमुख मंदिर पहुंचकर श्रीराम राजा सरकार के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की.मुख्यमंत्री ने श्रीराम राजा लोक के भव्य निर्माण के लिए पहले चरण में मंजूर एवं वर्तमान में निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन भी किया.
Advertisement
उन्होंने कहा कि ओरछा के साथ चित्रकूट में भी करीब 2200 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं.श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को तीर्थ क्षेत्र बनाया जाएगा.इसके लिए सरकार ने राशि मंजूर कर दी है.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रानिक विकास निगम एवं एक एनजीओ के बीच करार की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्था को लेटर ऑफ अवार्ड भी प्रदान किया.
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि श्रीराम राजा लोक के पहले चरण में लगभग 5.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 103 नवीन दुकानों एवं प्लाजा का भी लोकार्पण किया जा रहा है.यह विकास कार्य ओरछा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं में और अधिक इजाफा करेंगे.