Advertisement
Loading Ad...
Operation Sindoor: राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, सीमावर्ती राज्यों के साथ अमित शाह की मीटिंग... PAK पर एयर स्ट्राइक के बाद दिल्ली में हलचल
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद दिल्ली में हलचल बढ़ गई है. कैबिनेट की बैठक हुई है, सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है वहीं सीमावर्ती राज्यों के साथ भी मीटिंग कॉल की गई है.
Advertisement
Loading Ad...
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और पहलगाम के गुनहगारों के खिलाफ़ हुई भयंकर कार्रवाई के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. दुुनियाभर के तमाम देश भारत के शौर्य और एयर स्ट्राइक की चर्चा कर रहे हैं. इसी बीच दिल्ली में रणनीतिक और सामरिक हलचल बढ़ गई है. पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी है.
दिल्ली में कैबिनेट बैठक हुई
राष्ट्रपति से मिलने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को ऑपरेशन की जानकारी दी. दूसरी तरफ मंत्रियों ने भी सफल कार्रवाई के लिए पीएम को बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है. पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को ऑपरेशन की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये नया भारत है.
सीमावर्ती राज्यों के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पुलिस महानिदेशकों (DGPs) और मुख्य सचिवों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री तथा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) हिस्सा ले रहे हैं..
8 अप्रैल को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
दूसरी तरफ 8 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में नेताओं को जानकारी दी जाएगी और आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी होगी. पहलगाम आतंकी हमला, एयर सट्राइक जैसे देशहित के मुद्दों पर तमाम विपक्षी दल सरकार के साथ नज़र आए हैं. सभी नेताओं ने भारत की कार्रवाई और सेना के शौर्य का खुलकर जश्न मनाया है.
आधी रात को हुआ ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. बीती रात करीब 1 बजे से लेकर 2 बजे तक एयरस्ट्राइक हुई.
ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ?
भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoJK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इंडियन आर्मी की एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. बहावलपुर और मुरीदके में लगभग 25-30 आतंकवादी मारे गए हैं, जो सबसे बड़ी दो जगहें हैं. सेना ने इस संबंध में प्रेस ब्रीफिंग कर बड़ी जानकारी दी है और सैटेलाइट इमेजरी और प्रूफ के साथ एयरस्ट्राइक की तस्वीर सामने रखी है. भारत की जोरदार, मारक प्रहार से पाकिस्तान के डरपोक फौजी और नेता घुटनों पर आ गए हैं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ तो भारत से हमले रोकने की गुहार लगा रहे हैं.
आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर भारतीय सेना ने मीडिया को ब्रीफ किया. इस प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ-साथ दो महिला अधिकारी शामिल रहीं. इनमें वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी हैं. प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में भारत पर 2001 में हुए संसद हमले से लेकर 2008 के मुंबई आतंकी हमले, उरी, पुलवामा से लेकर पहलगाम हमले से जुड़ी क्लीपिंग दिखाई गई.
'आतंकियों की रीढ़ तोड़ने की कार्रवाई'
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग देते हुए कहा कि पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था. पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद मे लश्कर के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया गया. आतंकियों ने यहीं से प्रशिक्षण लिया था. आतंकियों की रीढ़ तोड़ने की कार्रवाई की गई. बरनाला कैंप भी ध्वस्त किया गया. सियालकोट में महमूना कैंप को भी नष्ट किया गया.
न्याय के लिए ऑपरेशन सिंदूर: कर्नल सोफिया कुरैशी
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए रात 1.05 बजे शुरू किया गया. ये ऑपरेशन 1.30 बजे तक, यानि लगभग आधे घंटे चला. इस ऑपरेशन के तहत 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. तीन दशकों में पाकिस्तान ने आतंकवाद की फैक्ट्रियां खड़ी कर दी हैं.
बेहद नपी-तुली, जिम्मेदारी पूर्ण कार्रवाई: विक्रम मिस्री
वहीं विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम पर हुआ हमला कायराना था. जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए यह हमला किया गया. सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश भी की गई. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान के आतंकवादियों से संबंध उजागर हुए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवादियों के लिए शरणस्थल बना हुआ है. इससे आतंकवादी सजा पाने से बचे रहते हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आज की सैन्य कार्रवाई बेहद नपी-तुली, जिम्मेदारी पूर्ण और बिना उकसावे वाली थी.
मसूद अजहर का परिवार मारा गया है
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, भारत का हमला इतना जोरदार था कि मसूद अजहर घर तबाह हो गया है और परिवार के करीब 10 लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक मसूद अजहर ने इसपर बयान भी जारी किया है. उसने कहा है कि मेरे परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है, अगर मैं भी मर जाता तो अच्छा होता. परिवार के खत्म होने पर मसूद अजहर पहली बार खूब रोया है. कई निर्दोष लोगों को खून के आंसू रूलाने वाले अजहर ने बयान जारी कर कहा कि मैं भी मर जाता तो अच्छा होता. आपको बता दें कि भारत के हमले में उसके भाई, बहन समेत पूरा परिवार खत्म हो गया है.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...