Advertisement

Loading Ad...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदेश पर बिहार समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, देखिए किसे मिली किस राज्य की ज़िम्मेदारी

देश के कई राज्यों के राज्यपाल के कार्यक्षेत्र में मंगलवार की रात बदलाव किया गया है। इनमें बिहार, ओडिशा, मिज़ोरम मणिपुर और केरल के राज्यपाल को बदला गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Loading Ad...
देश के कई राज्यों के राज्यपाल के कार्यक्षेत्र में मंगलवार की रात बदलाव किया गया है। इनमें बिहार, ओडिशा, मिज़ोरम मणिपुर और केरल के राज्यपाल को बदला गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है। इस बदलाव में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यालय से मंगलवार शाम को जारी सूची के मुताबिक मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति ने जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा भी कुछ अन्‍य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी जगह अभी तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


राष्ट्रपति ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया है। अजय कुमार भल्ला की बात करें तो वह एक वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। उन्हें प्रशासनिक सुधारों में योगदान और दक्षता के लिए पहचाना जाता है। उनके अनुभव के कारण उन्हें कई बार सेवा विस्तार भी दिया जा चुका है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...