Advertisement

Loading Ad...

अखिलेश के 'गौशाला' वाले बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, 'गाय हमारी माता है'

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Loading Ad...
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गौशाला में दुर्गंध वाले बयान पर सूबे सियासत गर्म हो चुकी है। बीजेपी के तमाम नेता ने सपा प्रमुख पर तीखा पलटवार किया है। इस बीच अब सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि गाय हमारी माता है सबको सम्मान करना चाहिए। 


 मैं गाय को पूजता हूँ: सपा सांसद 

अवधेश प्रसाद ने कहा, “गाय हमारी माता है। हम उसकी पूजा करते हैं। मैं तो कहीं भी जाता हूं तो गाय को गुड़ खिलाता हूं और उसके पैर छूता हूं। गाय का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। गाय हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं गाय को माता मानता हूं। बाहर निकलता हूं तो उसे कुछ न कुछ खिलाता हूं। यह हमारी आस्था है।”


अखिलेश यादव में क्या कहा था ?

बता दें कि गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गौशाला को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में सांड पकड़ने का काम कर रही है।उन्होंने कहा था कि कन्नौज में हमने भाईचारे की खुशबू फैलाई है। दूसरी तरफ भाजपा नफरत की बदबू फैलाती है। मैं कन्नौज के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भाजपा द्वारा फैलाई गई इस दुर्गंध को दूर करें- कुछ हद तक यह पहले ही साफ हो चुकी है, लेकिन अगले चुनाव में इसे पूरी तरह से हटा दें ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।


सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगर मैं यह कहूं कि मेरे आदर्श योगी जी हैं, तो हम पगला जाएंगे। जरा सोचिए, मुझे किस तरह के कपड़े पहनने पड़ते। हमारे आदर्श कौन हैं? हमारे आदर्श लोहिया जी हैं। हम डॉ. बीआर अंबेडकर के रास्ते पर चलते हैं। हम नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हैं। हम समाजवादी विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करते हैं।"
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...