Advertisement
Loading Ad...
हाय रे किस्मत! पेरिस से निकली फ्लाइट फिर दिल्ली में बस से हुई लैंडिंग, जानें पूरा मामला
पेरिस से 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट से यात्रियों को बीच रास्ते बस से दिल्ली आना पड़ा। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2022) जिसे खराब मौसम के चलते जयपुर में लैंड कराया गया। इसके बाद सभी 180 यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
Google
Advertisement
Loading Ad...
Air India Flight: क्या आपने कभी सोचा है कि आप विदेश से फ्लाइट से आ रहे हो और फिर आपको लैंडिंग के दौरान बस से उतरना पड़ा हो। शायद आपका जवाब होगा नहीं। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। एयर इंडिया फ्लाइट के उन 180 यात्रियों को दिल्ली में बस से उतरना पड़ा है। जो पेरिस से फ्लाइट में चले थे। यह पूरा मामला सोमवार (AI-2022) फ्लाइट का है। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तो चलिए विस्तार से आपको इस मामले की पूरी कहानी बताते हैं।
पेरिस से फ्लाइट से चले 180 यात्रियों को बस से उतरना पड़ा
बता दें कि बीते रविवार रात 10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2022) जो पेरिस से 180 यात्रियों को लेकर चली थी। जिसे सोमवार सुबह 10:35 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड करना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से वह पहुंच नहीं पाई। इस जहाज को दिल्ली में खराब मौसम की वजह से जयपुर हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद किसी अन्य फ्लाइट से भी दिल्ली भेजने की व्यवस्था नहीं बन पाई। फिर फ्लाइट में मौजूद सभी 180 यात्रियों को मजबूरी में फ्लाइट से उतार कर बस से दिल्ली भेजना पड़ा।
दिल्ली में स्मॉग के कहर से लैंड नहीं हो पाई फ्लाइट
दरअसल, इस वक्त दिल्ली की हालात काफी ज्यादा खराब है। जहां चारों तरफ धुंध दिखाई दे रहा है और एयर क्वालिटी गुणवत्ता भी काफी ज्यादा खराब है। लेकिन सोमवार को दिल्ली के आसपास इलाकों में काफी ज्यादा स्मॉग था। ऐसे मौसम में पायलट द्वारा किसी भी फ्लाइट को लैंड कराना काफी मुश्किल होता है। यही वजह रहा कि इस फ्लाइट को दिल्ली के बजाय जयपुर लैंड कराया गया।
दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड न हो पाने की एक और बड़ी वजह सामने आई
दरअसल, जयपुर में कुछ घंटे के लिए लैंड हुई एयर इंडिया की फ्लाइट मौसम के सुधरने का इंतजार कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि कुछ देर बाद यह फ्लाइट दिल्ली पहुंच सकती है। लेकिन जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने की सूचना आई। तो फिर पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया। पायलट लोगों का कहना था कि उनकी ड्यूटी के घंटे पूरे हो चुके हैं। डीजीसीए, ऐसी हालात में उन्हें एक्स्ट्रा ड्यूटी की इजाजत नहीं देता। जानकारी के लिए बता दें कि नागरिक और उड्डयन मंत्रालय ड्यूटी समय सीमा नियम के मुताबिक चालक दल को थकान की वजह से और सुरक्षा को देखते हुए एक्स्ट्रा ड्यूटी की इजाजत नहीं देता। ऐसा इसलिए किया जाता है। ताकि वह पर्याप्त तरीके से आराम कर सके।
एयर इंडिया की इस व्यवस्था से नाराज हुए यात्री
एयर इंडिया के द्वारा जयपुर से बस से भेजे जाने पर फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री इस व्यवस्था से काफी नाराज दिखाई दिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर हवाई अड्डे पर उस दौरान अफरा-तफरी मच गई। जब यात्रियों ने एयरलाइन द्वारा "दयनीय प्रबंधन" की शिकायत की। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। एक यात्री ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि "एयर इंडिया का शर्मनाक और दयनीय प्रबंधन" मुझे 5 घंटे तक फ्लाइट में बिताने पड़े। फिर सभी को जयपुर से दिल्ली के लिए बस लेने को कहा गया। मेरी पत्नी, मेरा 2 महीने का बच्चा सब कुछ झेल रहा है। मैं बेबस हूं"। कई यात्रियों की इस तरह की भी शिकायत रही कि एयरलाइन चाहती। तो कोई और व्यवस्था कर सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बता दें कि दिल्ली से जयपुर की सड़क यात्रा 307 किलोमीटर की है।
एयरलाइन आखिर क्यों नहीं ले रहा सबक ?
कई यात्रियों ने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि फ्लाइट खराब मौसम की वजह से लैंड नहीं कर पाई। इससे पूर्व में भी कई बार ऐसा हुआ है। लेकिन इन सबके बावजूद कंपनियां क्यों नहीं सबक ले रही ? "एयरलाइन के लिए न तो एफडीटीएल और न दिल्ली का खराब मौसम नया था"। वैकल्पिक हवाई अड्डो का चयन पहले से होना चाहिए। यह प्रबंधन के द्वारा फैसला लेने और कई सारी कमियों को भी उजागर करता है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...