Advertisement
ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कटक के खनन उप निदेशक देबब्रता मोहंती के फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकदी बरामद
छापेमारी और तलाशी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई. यह रकम ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखी गई थी. अधिकारियों ने बताया कि सटीक राशि का पता लगाने के लिए गिनती की प्रक्रिया जारी है.
Advertisement
ओडिशा विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है. रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कटक सर्कल के खनन उप निदेशक देबब्रता मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है. फिलहाल पैसों की गिनती जारी है.
30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी
गौरतलब है कि मोहंती को मंगलवार रात एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इनकी गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिकारियों ने उनसे जुड़े कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, जिनमें भुवनेश्वर के पटिया स्थित श्री विहार स्थित आवासीय फ्लैट, भद्रक के मथासाही स्थित पैतृक घर और कटक स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की गई.
Advertisement
कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Advertisement
छापेमारी और तलाशी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई. यह रकम ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखी गई थी. अधिकारियों ने बताया कि सटीक राशि का पता लगाने के लिए गिनती की प्रक्रिया जारी है. यह बरामदगी ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है. इसके अतिरिक्त, मोहंती के कार्यालय के दराज में रखे 1.20 लाख रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए हैं.
बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा
Advertisement
नकदी के अलावा सतर्कता अधिकारियों ने कई बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें भुवनेश्वर के पहला में लगभग 2,400 वर्ग फुट का एक आलीशान दो मंजिला भवन, लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें
इस मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस थाने में 23 फरवरी को देबब्रता मोहंती खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है. यह अब तक के इतिहास में ओडिशा विजिलेंस द्वारा की गई सबसे बड़ी नकद जब्ती मानी जा रही है. विजिलेंस विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है.