Advertisement

Loading Ad...

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान, जोएल मोकिर, फिलिप अघियन व पीटर हॉविट को मिलेगा खास सम्मान, जानिए उपलब्धि के बारे में?

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं का नाता अमेरिका और फ्रांस से है. इनमें जोएल मोकिर अमेरिका के नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं. इसके अलावा फिलिप अघियन फ्रांस के कॉलेज डी फ्रांस INSEAD और ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से ताल्लुक रखते हैं.

Loading Ad...

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया है. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2025 जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हाॅविट को नवाचार संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए दिया गया है. इस पुरस्कार का आधा हिस्सा मोकिर को तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए और उसका आधा हिस्सा अघियन और हाॅविट को रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए दिया जाएगा. 

अर्थशास्त्र के नोबेल विजेताओं का नाता 

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं का नाता अमेरिका और फ्रांस से है. इनमें जोएल मोकिर अमेरिका के नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं. इसके अलावा फिलिप अघियन फ्रांस के कॉलेज डी फ्रांस, INSEAD और ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से ताल्लुक रखते हैं. वहीं पीटर अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से संबंध रखते हैं. तीनों ही विजेताओं को 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले 'नोबेल पुरस्कार' समारोह में इस सम्मान से नवाजा जाएगा. 

Loading Ad...

तीनों विजेताओं पर क्या कहा नोबेल समिति ने? 

Loading Ad...

तीनों विजेताओं की घोषणा के बाद नोबेल समिति ने बताया कि 'मोकिर ने यह प्रदर्शित किया कि यदि नवाचारों को एक स्व-उत्पादक प्रक्रिया में एक-दूसरे का उत्तराधिकारी बनाना है, तो हमें न केवल यह जानना होगा कि कोई चीज कैसे काम करती है, बल्कि हमें यह भी जानना होगा कि ऐसा क्यों होता है. अघियन और हॉविट ने सतत विकास के पीछे के तंत्र का भी अध्ययन किया. इसमें 1992 का एक लेख भी शामिल है, जिसमें उन्होंने रचनात्मक विनाश नामक गणितीय मॉडल का निर्माण किया. इसमें बताया गया कि जब एक नया और बेहतर उत्पाद बाजार में प्रवेश करता है, तो पुराने उत्पाद बेचने वाली कंपनियां नुकसान में आ जाती हैं. 

आर्थिक विज्ञान पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ने क्या कहा? 

Loading Ad...

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को लेकर आर्थिक विज्ञान पुरस्कार समिति के अध्यक्ष हैस्लर ने बताया कि 'पुरस्कार विजेताओं का काम दर्शाता है कि आर्थिक विकास को हल्के में नहीं लिया जा सकता. हमें रचनात्मक विनाश के मूल तंत्र को बनाए रखना होगा, ताकि हम फिर से गतिरोध में न फंस जाएं.'

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का इतिहास 

अर्थशास्त्र में अब तक 99 हस्तियों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है. अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की शुरुआत साल 1968 में हुई थी. आर्थिक विज्ञान में यह पुरस्कार 1969 से लेकर अब तक 56 बार प्रदान किया जा चुका है. 

Loading Ad...

सबसे ज्यादा और कम उम्र के विजेता

आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति की आयु 46 वर्ष थी, जिनका नाम एस्तेर डुफ्लो थीं, वहीं सबसे ज्यादा उम्र के आर्थिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार विजेता की उम्र 90 वर्ष थी, जिनका नाम लियोनिद था. 

कैसे शुरू हुआ नोबेल पुरस्कार?

Loading Ad...

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है. केंद्रीय बैंक ने 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायनज्ञ नोबेल की स्मृति में 1968 में इसकी स्थापना की थी.

यह भी पढ़ें

बता दें कि पिछले साल भी 3 अर्थशास्त्रियों को यह नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...