Advertisement

Loading Ad...

नीतीश कुमार ने खुद कर दिया राज्यसभा जाने का ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा- नई सरकार को मार्गदर्शन रहेगा

बिहार की राजनीतिक दिशा बदलाव की ओर है. 21 साल से यहां नीतीश कुमार का एकछत्र राज है, लेकिन अब वह पटना नहीं दिल्ली से बिहार की देखरेख करेंगे. नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए NDA के कैंडिडेट के तौर पर नामांकन करेंगे.

Loading Ad...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जानें की चर्चाओं को अब खुद कंफर्म कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नई सरकार के संकेत दे दिए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. 

उन्होंने लिखा, पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से आपने अपना विश्वास और समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. पढ़ें पूरा पोस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का कंफर्म होते ही JDU कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. पटना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए. JDU कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध किया है. 

Loading Ad...

कार्यकर्ताओं में रोष

Loading Ad...

एक कार्यकर्ता ने कहा, हम निश्चित रुप से आक्रोशित हैं. हमने नीतीश कुमार के नाम पर हर गांव में वोट मांगा, लेकिन उनके राज्यसभा जाने की खबरें आने के बाद से ही होली नहीं मनाई. 
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता दुखी हैं और सभी का कहना है कि राज्य में नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन अब क्या हो रहा है. कार्यकर्ता ने कहा, ‘निशांत कुमार को राज्यसभा भेजना चाहिए और नीतीश कुमार को वह काम जारी रखना चाहिए, जिसके लिए लोगों ने उन्हें अपना जनादेश दिया है. 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने क्या कहा? 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इसी बीच, केंद्रीय मंत्री और JDU नेता राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) ने नीतीश कुमार से जुड़े सवालों से बचते नजर आए. उन्होंने कहा, ‘आप मुझसे प्रतिक्रिया क्यों मांग रहे हैं, मुख्यमंत्री को ही ये फैसला करना है. वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे. पार्टी उनकी तरफ से ही बनाई गई है.’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...