Advertisement

Loading Ad...

नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 12 की मौत

बस काठमांडू से ओखलढुंगा के पोकली के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया. बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी.

Loading Ad...

Nepal Bus Accident: पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी बस नदी में जा गिरी. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हैं. गंभीर रूप से घायलों को काठमांडू रेफर किया गया है. 

हादसा मध्य नेपाल के रामेछाप जिले के माचानेतार के पास हुआ. बताया जा रहा है. बस काठमांडू से ओखलढुंगा के पोकली के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया. बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. 

पुलिस ने हादसे पर क्या बताया? 

Loading Ad...

घटना को लेकर रामेछाप जिले के पुलिस उपाधीक्षक भोला कुमार भट्टा ने जानकारी दी. हादसा 10 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था. इसके बाद गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी. बताया जा रहा है बस, जो काठमांडू से ओखलढुंगा के पोकली के लिए निकली थी, लेकिन आगे जाकर तामाकोशी नदी में गिर गई.

Loading Ad...

इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, और उनमें से सात को गंभीर चोटों के कारण आगे के इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है. रामेछाप के जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि घटनास्थल से छह शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

हादसे के कारण की हो रही जांच 

Loading Ad...

पुलिस ने कहा कि यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि बस में कितने यात्री सवार थे, लेकिन अधिकारियों का मानना ​​है कि इस बस में करीब 24 लोग सफर कर रहे थे. हादसे के बाद, स्थानीय पुलिस इकाइयों, सशस्त्र पुलिस बल और आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. वहीं, हादसे का कारण क्या रहा, क्या बस में कोई तकनीकी दिक्कत थी, इसकी जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- भारत- नेपाल के बीच मजबूत रक्षा सहयोग: इंडियन आर्मी ने नेपाली सेना को दिए 50 मिलिट्री यूटिलिटी वाहन

यह भी पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस ऑफिस के मुताबिक, नेपाल में एक दशक पहले 4,999 सड़क हादसे रिपोर्ट हुए थे. वहीं, 2024-25 में 7,669 सड़क हादसों में 190 मौतें रिपोर्ट की गईं, इनमें से 278 हादसे गंभीर माने गए. जन हानि के अलावा, इसका आर्थिक तौर पर भी असर पड़ता है. 2020 में वर्ल्ड बैंक की एक स्टडी से पता चला कि नेपाल में रोड ट्रैफिक में लगने वाली चोटों की इकोनॉमिक कॉस्ट 2007 से तीन गुना बढ़ गई है और यह सकल राष्ट्रीय उत्पाद के 1.5 प्रतिशत के बराबर है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...