Advertisement
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी बने पहले प्रस्तावक
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई अन्य सांसद उनके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने.
Advertisement
सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए की एकजुटता दिखी है. बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों में प्रफुल्ल पटेल, राजनाथ सिंह, जेपी नडडा, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह घोषणा बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. उनके नाम के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने भी उनके समर्थन का ऐलान किया था.
सी.पी. राधाकृष्णन बनाम बी. सुदर्शन रेड्डी
विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका औपचारिक ऐलान किया, जबकि पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि गठबंधन की सभी पार्टियों ने सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया है. उनका सीधा मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से होगा.
Advertisement
विपक्ष का कहना है, "वो संघ से जुड़े व्यक्ति को लाए हैं, हम सुप्रीम कोर्ट से आए व्यक्ति को सामने ला रहे हैं." यह नाम विपक्ष की तमाम शर्तों पर खरा उतरता है - दक्षिण भारत से उम्मीदवार जिसे डीएमके चाहती थी, और राजनीति से बाहर का चेहरा जिसकी मांग टीएमसी ने उठाई थी. टीएमसी का कहना था कि ऐसे शख्स को उम्मीदवार बनाया जाए जो नॉन-पॉलिटिकल हों.
Advertisement
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की प्रोफ़ाइल
पूरा नाम: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन
Advertisement
जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर (तमिलनाडु) में.
शिक्षा: वीओ चिदंबरम कॉलेज, तूतीकोरिन से BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) – 1978 ग्रेजुएशन.
आरएसएस से राजनीतिक सफर:
Advertisement
17 वर्ष की उम्र में RSS में जुड़ाव, बाद में जनसंघ में शामिल हुए और 1974 में राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने.
उपलब्धियां और खेल:
कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियन और लॉन्ग-डिस्टेंस धावक.
Advertisement
राजनीतिक करियर:
लोकसभा (कोयम्बटूर) से 1998 और 1999 में दो बार संसद सदस्य चुने गए.
तमिलनाडु प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष: 2004–07
93 दिनों और 19,000 किमी की रथ यात्रा: ‘नदियों का जोड़’, आतंकवाद, समाज सुधार आदि मुद्दे उठाए.
बी सुदर्शन रेड्डी की प्रोफ़ाइल
Advertisement
जन्म : 8 जुलाई 1946
स्थान: आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी ज़िले के अकुला मायलारम गांव में एक कृषि परिवार में.
शिक्षा : 1971 में हैदराबाद स्थित उस्मानिया यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री.
करियर की शुरुआत
सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस की.
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट के प्रताप रेड्डी के साथ काम किया.
Advertisement
क़ानूनी पद :
8 अगस्त 1988 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर नियुक्त.
केंद्र सरकार के एडिशनल स्टैंडिंग काउंसल बने.
न्यायिक करियर :
Advertisement
यह भी पढ़ें
भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश
गोवा के पहले लोकायुक्त.