Advertisement
"बिहार में एनडीए को पिछली बार से ज्यादा मिलेंगी सीटें", दिल्ली CM रेखा गुप्ता की बिहार मतदाताओं से अपील
रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की सराहना करते हुए कहा कि जब वर्षों तक देश की बेटियां खुले में शौच करने को मजबूर थीं, तब कोई 'लालटेन वाला नेता' नहीं आया था.पीएम मोदी ने पूरे देश की बहनों के बारे में हितकारी कदम उठाए.
Advertisement
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है.इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है.
दिल्ली की सीएम का दावा बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार
रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता निश्चित रूप से जानती है कि उनके हित में क्या है.पिछले 15-20 वर्षों में उन्होंने राज्य में उल्लेखनीय प्रगति देखी है.वे जानते हैं कि बिहार का विकास केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार और एनडीए के मार्गदर्शन में ही संभव है.
Advertisement
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि एनडीए यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और पिछली बार से ज्यादा सीटें हासिल करेगी.
Advertisement
दिल्ली CM ने लोगो से की बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान शुरू होने से पहले मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की.
Advertisement
रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सभी सम्माननीय मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ भाग लें.आपका एक-एक वोट विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में अमूल्य योगदान देगा.घर से निकलें, मतदान करें और अपने परिवार व मित्रों को भी इस लोकतांत्रिक दायित्व के लिए प्रेरित करें.पहले मतदान, फिर जलपान."
राहुल के सेना पर दिए गए बयान पर भड़की CM गुप्ता
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सेना पर दिए गए बयान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें आड़े हाथों लिया.
Advertisement
रेखा गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी देश का अपमान करते हैं, विदेशों में जाकर भारत की बुराई करते हैं, सेना पर सवाल उठाते हैं, भारत माता और सेना का अपमान करते हैं तथा प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े करते हैं.उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तालाब भरकर पानी की जरूरत नहीं, चुल्लू भर पानी ही काफी है.
CM गुप्ता ने PM मोदी और CM नीतीश की जोड़ी की तारीफ
दिल्ली की सीएम ने दावा किया कि इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की सराहना करते हुए कहा कि जब वर्षों तक देश की बेटियां खुले में शौच करने को मजबूर थीं, तब कोई 'लालटेन वाला नेता' नहीं आया था.पीएम मोदी ने पूरे देश की बहनों के बारे में हितकारी कदम उठाए.