Advertisement
Loading Ad...
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और हरियाणा में बीजेपी आगे, देखिए कितनी सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। दोनों ही राज्यों में 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। जहां जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान हुए। तो वहीं हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था।
Advertisement
Loading Ad...
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की विधानसभा की 90-90 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस बड़ा खेला करने जा रही है। बता दें कि पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई। उसके बाद ईवीएम मशीनों की वोटिंग की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करती दिखाई दे रही हैं। हरियाणा की सीटों की काउंटिंग के लिए 22 जिलों में कुल 93 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग 1 चरण में 5 अक्टूबर को हुई थी। कुल 67.80 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं जम्मू- कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग तीन चरणों में हुई थी। तीनों चरणों में कुल 63.88 वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों के रुझान एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन बहुमत के पार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों पर काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस 53 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा 22,पीडीपी 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ छोटी पार्टियां 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं। जम्मू वेस्ट से भाजपा के अरविंद गुप्ता आगे चल रहे हैं। जम्मू हिस्से की विधानसभा सीटों पर भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कश्मीर हिस्से की सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन सबसे ज्यादा सीटों पर आगे चल रही हैं।
हरियाणा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा कांटे की लड़ाई
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। 5 अक्टूबर को कुल 90 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था। शुरआती 2 घंटे की मतगणना में कांग्रेस करीब 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। लेकिन उसके बाद बीजेपी ने काफी शानदार वापसी की और अब लड़ाई काफी कांटेदार चल रही है। भाजपा 46 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही हैं। हरियाणा की वीआईपी सीटों में लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी,जुलाना से विनेश फोगाट,हिसार से सावित्री जिंदल,गढ़ी सांपला किलोई सीट से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह
हुड्डा, सिरसा सीट से गोपाल कांडा आगे चल रहे हैं। वहीं हरियाणा बीजेपी के चर्चित चेहरों में से एक अनिल विज अंबाला सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
( यह आंकड़े सुबह 10 बजे तक के हैं )
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...