Advertisement

Loading Ad...

मुंबई: जे. पी. नड्डा और देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन किए, देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए.सबसे पहले दोनों नेताओं का स्वागत किया गया.इसके बाद उन्होंने जलार्पण करके मंगलकामना की. उन्होंने पुजारी से प्रभु स्वामीनारायण और मंदिर के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.उन्होंने मंदिर परिसर में लगी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.इसके साथ ही पाठ करते बच्चों से मुलाकात की.

JP Nadda_Twitter
Loading Ad...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुंबई में बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन किया.इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश और देशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुंबई में दादर स्टेशन स्थित बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर पहुंचे.उनकी इस आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा का मकसद राष्ट्र और देशवासियों के लिए मंगलकामना करना था.उन्होंने मंदिर में पहुंचकर सबसे पहले प्रभु स्वामीनारायण के दर्शन किए.इस दौरान पुजारी ने उन्हें विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

Loading Ad...

जेपी नड्डा के साथ CM फडणवीस ने जलार्पण करके मंगलकामनाकी 

Loading Ad...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए.सबसे पहले दोनों नेताओं का स्वागत किया गया.इसके बाद उन्होंने जलार्पण करके मंगलकामना की. उन्होंने पुजारी से प्रभु स्वामीनारायण और मंदिर के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.उन्होंने मंदिर परिसर में लगी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.इसके साथ ही पाठ करते बच्चों से मुलाकात की.

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें 

Loading Ad...

अपनी इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी दी.उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''जय श्री स्वामीनारायण.आज मुंबई स्थित बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करने का दिव्य अवसर प्राप्त हुआ.मैंने सभी नागरिकों की सुख, शांति और समृद्धि तथा हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की.’’

यह भी पढ़ें

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया.उन्होंने लिखा, ''मुंबई के दादर स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में हमारे नेता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.हमने सभी की सुख-समृद्धि की कामना की.’’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...