Advertisement

Loading Ad...

बजट में मोदी का तीर निशाने पर लगा, विपक्ष धराशायी, राहुल गांधी करने लगे मोदी सरकार की तारीफ़!

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी pm modi की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया है और साथ ही साथ उन्होंने अपनी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बेरोजगारी का जवाब UPA भी नहीं दे पाई

Loading Ad...
संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने पक्ष के साथ साथ विपक्ष को भी चौंका दिया। दरअसल तीसरे दिन यानी की 3 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने 40 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति का भाषण सुना। वे पिछले कई सालों से यही बातें दोहरा रही हैं। आज मैं बताऊंगा कि उनका संबोधन कैसा हो सकता था।
राहुल ने की PM Modi की तारीफ 
इसके बाद राहुल ने जो कहा उसने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली हमारी UPA सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की NDA सरकार कुछ नहीं कर पाई। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। PM मोदी का 'मेक इन इंडिया' एक अच्छा आइडिया था, लेकिन नतीजा आपके सामने है। मैं प्रधानमंत्री को दोष नहीं दे रहा, यह कहना सही नहीं कि उन्होंने कोशिश नहीं की, लेकिन वे असफल रहे।
राहुल की 40 मीनट की स्पीच में अहम बातें
1- बेरोजगारी पर UPA सरकार को भी घेरा 
राहुल ने स्पीच में अपनी सरकार की भी खामी गिनाई। उन्होंने कहा- देश में बेरोजगारी की समस्या का समाधान कांग्रेस नेतृत्व वाली UPA की सरकार भी अपने 10 साल के शासनकाल में नहीं कर पाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भी पिछले 10 साल में इस पर कुछ नहीं कर पाई।
2-मोदी के 'मेक इन इंडिया' की राहुल ने की तारीफ 
राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा- देश में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की जरूरत है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी 2014 में 15.3% से घटकर आज 12.6% रह गई है। यह 60 वर्षों में सबसे कम है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ाने का प्रयास किया। वे मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट लेकर आए। यह अच्छा प्रयास था, लेकिन सफल नहीं हुए।
3- BJP पर वोटर्स डेटा में गड़बड़ी का लगाया आरोप 
नेता विपक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के वक्त जितना वोट था, सिर्फ 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव के दौरान उसमें हिमाचल प्रदेश जितना बड़ा वोटिंग रोल जोड़ दिया गया। जितने 5 साल में जोड़े जाते हैं, उतने 5 महीने में जोड़ दिए गए। दिलचस्प बात है कि नए वोटर्स उन्हीं विधानसभाओं में ज्यादा हैं, जहां भाजपा जीती है। हिमाचल प्रदेश जितने बड़े वोटर्स लोकसभा के बाद जादू से आए कैसे। इलेक्शन कमीशन से हम कह रहे हैं कि हमें लोकसभा की वोटर लिस्ट इलेक्ट्रॉनिकली दीजिए।
4- चीनी घुसपैठ पर भी कही बड़ी बात 
राहुल गांधी ने कहा कि हम रक्षा के बारे में बात करते हैं। आज हमारे सामने चीन है। प्रधानमंत्री ने इस बात से इनकार कर दिया कि उनकी सेना ने हमारी सीमा में घुसपैठ की। आर्मी उनसे सहमत नहीं थी। पता नहीं क्या वजह है कि अचानक हमारे आर्मी चीफ उनसे बातचीत कर रहे हैं। दूसरी तरफ हमारे चीफ ऑफ डिफेंस कह रहे हैं कि चीन ने घुसपैठ कर ली है।
5- भाजपा पर पटेल-अंबेडकर के मूल्य नष्ट करने का आरोप 
राहुल ने कहा कि मैंने सदन में शिवजी की पिक्चर दिखाई थी। एक कारण था, वह हमें बताती है कि फोकस रखो, भटको मत। काम पर ध्यान दो। आप सरदार पटेल की बात करते हैं, अंबेडकर की बात करते हैं। उनके मूल्यों को आपने नष्ट कर दिया। आपने बुद्ध के सामने सिर झुकाया, लेकिन उनके मूल्यों को ठुकरा दिया। हिंसा, घृणा की जगह नहीं होनी चाहिए, इससे देश नष्ट हो जाएगा।
6- राष्ट्रपति के भाषण को दोबारा बताया बोरिंग  
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट भाषण घर की पुरानी लिस्ट की तरह था। मैं पूरे भाषण के दौरान बैठ भी नहीं पा रहा था। मैं जब वहां बैठा था तब मुझे लग रहा था कि कोई कहानी सुनाई जा रही हो। यह ऐसा धन्यवाद भाषण नहीं था, जैसा एक राष्ट्रपति का होना चाहिए था।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...