Advertisement
Loading Ad...
मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगाए धांधली के आरोप
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी तंत्र का दुरुपयोग किया है।
Advertisement
Loading Ad...
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ के बीच साख की लड़ाई मानी जा रही थी। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने शानदार बढ़त बना रखी है, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजित प्रसाद लगातार पीछे चल रहे हैं। इसी बीच, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी तंत्र का दुरुपयोग किया है।
चुनावी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो एक विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए, मतलब 90 प्रतिशत जनता ने ख़ुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है।"सपा मुखिया ने कहा, "ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराध बोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।"
अखिलेश ने आगे लिखा, "जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है ,वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सजा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न क़ुदरत उन्हें बख्शेगी, न क़ानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी, तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।"
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...