Advertisement
Loading Ad...
पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता घाट पर मौजूद रहे।
Advertisement
Loading Ad...
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता घाट पर मौजूद रहे। डॉ सिंह को तीनों सेना के प्रमुखों ने भी निगमबोध घाट पहुंचकर अंतिम सलामी दी है।
इससे पहले पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में शनिवार की सुबह रखा गया था। जहा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। क़रीब एक घंटे तक पार्टी कार्यालय में पार्थिव शरीर को रखने के बाद निगमबोध घाट ले जाने के लिए आर्मी की गाड़ी को फूलों से सजाकर रवाना किया गया था। मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में उनके परिजनों के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उस ट्रक में मौजूद रहे।
बताते चले कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। सांस लेने में आ रही समस्याओं के चलते उन्हें रात 8 बजे क़रीब CRPF के जवानों और परिजनों ने एडमिट करवाया था लेकिन कुछ ही मिनटों बाद रात क़रीब 9:51 बजे मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इसके बाद कांग्रेस समेत बीजेपी और देश की अन्य बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया था, साथ ही केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन को लेकर सात दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...