Advertisement

Loading Ad...

यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के क़ाफ़िले के साथ बड़ा हादसा, कई हुए घायल

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ संजय निषाद के साथ बाद हादसा हो गया। दरअसल, कैबिनेट मंत्री आने क़ाफ़िले के साथ बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती से संवैधानिक यात्रा की शुरुआत के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके क़ाफ़िले में चल रही एक गाड़ी पलट गई।

Loading Ad...
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ संजय निषाद के साथ बाद हादसा हो गया। दरअसल, कैबिनेट मंत्री आने क़ाफ़िले के साथ बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती से संवैधानिक यात्रा की शुरुआत के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके क़ाफ़िले में चल रही एक गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये है। दुर्घटना बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी के पास हुई। घायलों में से चार लोगों को बलिया के अस्पताल में भर्ती कराया है।  


निषाद पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के सहयोगी राकेश निषाद ने बताया कि हम लोग मंत्री जी के काफिले में चल रहे थे कि अचानक मोड़ आने पर गाड़ी पलट गई और गाड़ी सवार पांच लोग घायल हो गए। हालांकि हम लोगों को भगवान ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि संवैधानिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए गोरखपुर से बलिया निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जिसमें तीन अभी भर्ती हैं जबकि दो लोग रात में डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी सभी लोग ठीक हैं। हादसे के समय मंत्री जी की गाड़ी आगे थी। जब घायल हुए तो वह हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। वह रातभर अस्पताल में बैठे थे। सभी लोग अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। मंत्री संजय निषाद ने बताया कि यह लोग गाड़ी से पीछे चल रहे थे कि अचानक जानवर आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। हल्की चोटें आई थी। सभी का इलाज करवाया जा रहा है।
Loading Ad...
LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...