Advertisement
महाराष्ट्रः अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर लगे आरोपों पर सीएम फडणवीस का बयान- जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई
बेटे पार्थ पवार पर लगे आरोपों पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि इस मामले में सब कुछ नियमों के मुताबिक होना चाहिए. जब इस पर चर्चा शुरू हुई तो मैंने खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की, जब वे नागपुर में थे. मैंने उनसे कहा कि भले ही यह मामला मेरे परिवार से जुड़ा है, लेकिन आप राज्य के मुखिया हैं, इसलिए नियमों के मुताबिक जो भी कार्रवाई करनी है, कृपया करें.
Advertisement
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर लगे आरोपों पर अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
अजित पवार के बेटे पर लगे आरोप पर सीएम फडणवीस का बयान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उनके बीच हुए समझौते में लंबित वित्तीय लेनदेन शामिल थे. रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है और दोनों पक्षों ने रजिस्ट्री रद्द करने के लिए आवेदन दिया है. भुगतान किया जा चुका है और रजिस्ट्री को रद्द किया जाना चाहिए. अन्यथा, भुगतान अभी भी आवश्यक होगा.
Advertisement
उन्होंने कहा कि नोटिस भेज दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, जो आपराधिक मामला सामने आया है, वह खत्म नहीं होगा और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
आरोपी पर नियमों के मुताबिक होगी कार्रवाई
बेटे पार्थ पवार पर लगे आरोपों पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि इस मामले में सब कुछ नियमों के मुताबिक होना चाहिए. जब इस पर चर्चा शुरू हुई तो मैंने खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की, जब वे नागपुर में थे. मैंने उनसे कहा कि भले ही यह मामला मेरे परिवार से जुड़ा है, लेकिन आप राज्य के मुखिया हैं, इसलिए नियमों के मुताबिक जो भी कार्रवाई करनी है, कृपया करें.
Advertisement
बहुमूल्य भूमि सौदे से जुड़ा है पूरा मामला
इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के मुंडवा-कोरेगांव पार्क में बेटे पार्थ पवार से जुड़े बहुमूल्य भूमि सौदे से खुद को अलग करते हुए कहा कि उनका इस सौदे से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है.
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से आदेशित जांच का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसा करना उनका अधिकार है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
उन्होंने दावा किया कि मैंने आज तक कभी भी अधिकारियों को यह निर्देश नहीं दिया कि मेरे करीबी या दूर के रिश्तेदारों को लाभ मिले. मैंने कभी भी अधिकारियों को बुलाकर कोई आदेश नहीं दिया है. उपमुख्यमंत्री होने के नाते मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहता हूं कि अगर कोई मेरे नाम का इस्तेमाल गलत काम करने के लिए करता है या ऐसा कुछ करता है जो नियमों के अनुसार नहीं है तो मैं उनका समर्थन नहीं करूंगा. मैं कानून और नियमों के दायरे में काम करने वाला व्यक्ति हूं.