Advertisement

Loading Ad...

Mahakumbh 2025 : त्रिपुरा के CM ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने परिवार सहित संगम में लगाई आस्था की डुबकी ,मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Loading Ad...
देशभर से करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को अपने परिवार सहित संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया।  

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "आज महाकुंभ, प्रयागराज में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।"

उन्होंने आगे बताया कि महाकुंभ की आध्यात्मिक ऊर्जा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से अनुभव करना उनके लिए विशेष रहा।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से त्रिपुरा राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संगम का पवित्र स्नान जीवन को शुद्ध करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 166 सदस्यीय दल पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचा। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने महाकुंभ के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने त्रिवेणी में डुबकी लगाने के साथ ही अपने प्रदेश की जनता के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज पूरे राज्य का मंत्रिमंडल, विधायक, सांसद और राज्यपाल संगम में आस्था की डुबकी लगाने आया है। हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें आमंत्रित किया। उन्होंने सेक्टर 7 स्थित छत्तीसगढ़ मंडप पहुंचकर अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Input: IANS

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...