Advertisement

Loading Ad...

लखनऊ: लूलू मॉल में सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज ने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाया. इसके अलावा मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा था. पुलिस ने मोहम्मद फरहाज पर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट के आरोपों के बाद कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

Loading Ad...

राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है. मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता की शिकायत के बाद फिलहाल आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया जा चुका है.

युवती से दुष्कर्म का आरोपी मोहम्मद फरहाज गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद फरहाज अयोध्या के रामनगर पहाड़गंज घोसियाना का रहने वाला है. वो लूलू मॉल में कैश सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. पीड़िता भी इसी मॉल में काम करती है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाए हैं कि मोहम्मद फरहाज ने उसे धमकी दी थी कि इस मॉल में काम करना है तो उसे इस्लाम कबूल करना होगा.

Loading Ad...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

Loading Ad...

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाया. इसके अलावा मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा था. पुलिस ने मोहम्मद फरहाज पर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट के आरोपों के बाद कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बनाए शारीरिक संबंध

Loading Ad...

एफआईआर के मुताबिक, 7 जुलाई को युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी. उसमें कहा गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए हैं. आरोपी मोहम्मद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था. उसने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे लिए, लेकिन जब विरोध किया तो मारपीट की गई.

यह भी पढ़ें

पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मोहम्मद फरहाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 8 जुलाई को आरोपी को थाने बुलाया गया. वो अपने भाई मोहम्मद तबरेज और मां परवीन बानो के साथ थाने पहुंचा था, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ लखनऊ पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...