Advertisement

Loading Ad...

भगवान गणेश हो गये गिरफ्तार ! कांग्रेसी सरकार शर्म करो !

कभी सुना है भगवान गिरफ्तार हुए हों ? ये भी करके दिखा दिया कांग्रेस की सिद्दारमैया सरकार ने। जिस तरह से हिंदुओं के त्योहार को एक बार फिर निशाना बनाया गया उसको लेकर पूरे देश में बवाल है। सिर्फ़ यही नहीं कुछ हिंदू संगठन कर्नाटक के अलग अलग ज़िलों में प्रदर्शन करते नज़र आये। इसी कड़ी में जब बेंगलुरू में प्रदर्शन हुआ तो यहां तो पुलिस कुछ अलग ही कदम उठाती दिखी। प्रदर्शनकारियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार किया ही साथ ही पुलिस अपने साथ गणपति बप्पा को भी ले गई।

Loading Ad...

देश का हिंदू सेक्युलर की रट लगाते लगाते एक दिन भगवान को प्यारा हो जाएगा लेकिन एक विशेष धर्म को इससे ना कभी फ़र्क़ पड़ा है, ना पड़ा था और ना कभी फ़र्क़ पड़ेगा। बाकि रही कसर कुछ सनातन विरोध का आरोप झेलने वाली सरकारें पूरा कर देंगी। अब एक तरफ़ तो हिंदू राष्ट्र की मांग होती है, गला फाड़ फाड़कर चिल्लाया जाता है कि अब भारत हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए और उसी देश में हिंदुओं को शांति से अपना त्योहार मनाने तक की आज़ादी नहीं है।शोभायात्रा निकाली जाती हैं तो पथराव कर दिया जाता है। पथराव का विरोध करो तो हिंदुओं को ही पीटा जाता है। हद तो तब हो गई जब पुलिस आती है और हिंदुओं के साथ-साथ शोभायात्रा से भगवान को भी गिरफ्तार करके चलती बनती है। क्या हुआ? आपको लग रहा है कि मैं मजाक कर रही हूं? कांग्रेस शासित राज्यों में हिंदुओं के साथ अन्याय की ख़बरें आना आपको मज़ाक नहीं लगना चाहिए। फिर वो चाहे हिमाचल हो या फिर कर्नाटक।

कांग्रेसी सरकार ने भगवान गणेश को करवा दिया गिरफ्तार

हिमाचल वाला मामला तो पता होगा ना आपको? अवैध मस्जिद के विरोध में हिंदुओं ने प्रदर्शन किया, कांग्रेस शासित इस राज्य की पुलिस ने लाठियां भांज दी। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार तो दो कदम आगे निकली, वो तो हिंदुओं के परमपूजनीय भगवान गणेश को अरेस्ट ही करके ले गई। कभी सुना है भगवान गिरफ्तार हुए हों? ये भी करके दिखा दिया कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने।

Loading Ad...

दरअसल देश में इस वक़्त गणेशोत्सव की धूम है। ऐसे में जब कर्नाटक में बड़ी शोभायात्रा निकाली गई तो दो गुटों के बीच झड़प की ख़बर आई। ख़बर थी कि शोभायात्रा के दौरान दूसरे गुट ने पथराव किया था। पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक का मांड्या जिला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। जो झड़प हुई उसमें दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया गया। इलाके में तनाव पैदा किया गया। हालांकि पुलिस ने हालातों को समय रहते कंट्रोल कर लिया और अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया था।

Loading Ad...

जिस तरह से हिंदुओं के त्योहार को एक बार फिर निशाना बनाया गया, उसको लेकर पूरे देश में बवाल है। सिर्फ यही नहीं, कुछ हिंदू संगठन कर्नाटक के अलग-अलग ज़िलों में प्रदर्शन करते नजर आए। इसी कड़ी में जब बेंगलुरू में प्रदर्शन हुआ, तो यहां पुलिस ने कुछ अलग ही कदम उठाए। प्रदर्शनकारियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार किया ही, साथ ही पुलिस अपने साथ गणपति बप्पा को भी ले गई। इसका बकायदा एक वीडियो शेयर करते हुए आदर्श हेगड़े ने X पर लिखा, "Ever heard God being arrested by Police? Today in Bangalore when a group of Hindu Activists were protesting condemning the stone-pelting by Muslims on a Ganesha procession in Nagamangala, Mandya, Bangalore Police not only arrested the Hindu Activists but also Lord Ganesha."

अब इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "भारत के इतिहास में पहली बार किसी राज्य की पुलिस ने गणेश जी को गिरफ्तार किया। जी हां, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की कांग्रेसी पुलिस ने गणेश जी को हिरासत में लिया। हिंदुओं क्यों अपमानित होने के लिए कांग्रेस वोट देते हो?" एक और यूजर ने लिखा, "कर्नाटक पुलिस ने गणेश भगवान को गिरफ्तार किया। गणेश पूजन से धार्मिक सदभावना बिगड़ता है। शाबाश हिन्दुओं।" एक और यूजर ने लिखा, "कर्नाटक पुलिस से यही उम्मीद थी। मोदी यह नहीं करता। मोदी वह नहीं करता। मोदी भाईचारा निभाता है। मोदी संतुष्टीकरण करता है। हर बात पर मोदी मोदी करने वाले अंधभक्त हैं। नहीं हो ना अंधभक्त, तो तुम्हारा राज्य भी कर्नाटक की तरह हो जाएगा। फिर मोदी याद आएंगे!" सोशल मीडिया पर कर्नाटक का हैशटैग डालेंगे तो आपको गणपति जी इसी तरह से पुलिस की गिरफ्त में नजर आएंगे। बहरहाल, और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और इस घटना के बाद से ही कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देश की जनता में उबाल है लेकिन इस उबाल का जवाब जनता कैसे देगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...