Advertisement
Loading Ad...
महिला सम्मान योजना के नाम पर दिखावा कर रही है नेता प्रतिपक्ष आतिशी : वीरेंद्र सचदेवा
इन दोनों दलों के बहस के पीछे की मुख्य वजह महिला सम्मान योजना है। दरअसल आम आदमी पार्टी लगातार महिला सम्मान योजना के नाम पर भाजपा पर सवाल दाग रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी विपक्ष के सवालों को कठघरे में खड़ा करते हुए पलटवार किया है।
Advertisement
Loading Ad...
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष की आम आदमी पार्टी आमने-सामने हो गई है। इस बार इन दोनों दलों के बहस के पीछे की मुख्य वजह महिला सम्मान योजना है। दरअसल आम आदमी पार्टी लगातार महिला सम्मान योजना के नाम पर भाजपा पर सवाल दाग रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी विपक्ष के सवालों को कठघरे में खड़ा करते हुए पलटवार किया है।
महिला की क्या सच में है चिंता ?
महिला सम्मान योजना को लेकर चल रही इस सियासी बवाल पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है "महिला सम्मान योजना पर आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी मार्लेना और उनके सहयोगी रोजाना बयानबाजी कर रहे हैं जो उनकी पार्टी और उनकी हताशा को जाहिर कर रहा है। अगर आतिशी सच में महिलाओं की हितैषी है तो वह बताएं कि उनकी ही पार्टी की पंजाब सरकार पिछले 37 महीना से महिलाओं को किया गया सम्मान राशि अभी तक क्यों नहीं दे पाई।"
CAG रिपोर्ट से टेंशन में AAP
वही वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा "आम आदमी पार्टी के नेताओं को अच्छी तरह से यह पता है कि CAG की दो रिपोर्ट सामने आई है, जिनमें अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी के कथित भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गए हैं। इस रिपोर्ट में जो खुलासे हुए है वह इतने गंभीर है कि अरविंद केजरीवाल और उनके करीबियों को लंबे समय तक जेल की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी डरी हुई है और जनता का ध्यान भटकने के लिए महिला सम्मान योजना के नाम पर हंगामा किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि "जनता को केवल दिखाने के लिए महिला सम्मान योजना के नाम पर आतिशी पत्राचार कर रही है। अगर वह सच में महिलाओं का सम्मान करती है तो उन्हें और उनकी पार्टी को इस बात का जवाब देना होगा कि पंजाब में उनकी सरकार के द्वारा महिलाओं को जो वादा किया गया था वह कब पूरा होगा।" वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि उनकी पार्टी और उनकी सरकार पूरे तरीके से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है महिला सम्मान योजना दिल्ली में जल्द से जल्द लागू होगी इसके लिए विपक्ष को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
गौरतलब है कि विपक्ष की आम आदमी पार्टी एक तरफ जहां महिला सम्मान योजना के नाम पर बीजेपी सरकार को घेर रही है तो वहीं सत्ताधारी दल कब रिपोर्ट के सहारे आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रही है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...