Advertisement
ISI के इशारे पर रच रहा था भारत को दहलाने की साजिश, दिल्ली बॉर्डर से अरेस्ट लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद
दिल्ली ATS के लिए सिरदर्द बना आतंकी शब्बीर अहमद बॉर्डर से अरेस्ट किया गया है. वह बांग्लादेश में बैठकर भारत को दहलाने की साजिश रच रहा था. उसकी गिरफ्तारी के साथ बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
Advertisement
Lashkar E Taiba Terrorist Shabbir Ahmed: देश में बड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी को अरेस्ट किया है. लश्कर ए तैयबा से जुड़ा ये आतंकी शब्बीर अहमद है. जो भारत में आतंक से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.
जानकारी के मुताबिक, शब्बीर अहमद भारत में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था. आरोप है कि शब्बीर ने बांग्लादेश में भी आतंकी सेल बनाया था. दिल्ली पुलिस को शब्बीर से सीक्रेट इनपुट मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाया और दिल्ली की सीमा से अरेस्ट किया.
बांग्लादेश से रच रहा था भारत को दहलाने की साजिश!
Advertisement
इससे पहले साल 2007 में भी शब्बीर अहमद को आतंकी गतिविधियों के आरोप में अरेस्ट किया गया था, हालांकि साल 2019 में उसे जमानत मिल गई थी. इसके बाद वह बांग्लादेश में एक्टिव हो गया था और वहां से भारत के खिलाफ सेल बनाकर साजिश रच रहा था. सुरक्षा एजेंसियों को काफी समय से उसकी तलाश थी.
Advertisement
बताया जा रहा दिल्ली पुलिस दो महीने से शब्बीर की तलाशी में जुटी हुई थी, अलग-अलग जगह से मिले इनपुट और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े तार को देखते हुए शब्बीर तक पहुंच पक्की हुई. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक लंबे समय से लश्कर का ये मॉड्यूल भारत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें- ISIS से जुड़े BDS छात्र हारिश अली पर चौंकाने वाले खुलासे... एक नहीं अलग-अलग कॉलेज में चला रहा था आतंक का नेटवर्क
Advertisement
यह भी पढ़ें
लश्कर के मॉड्यूल ने देश में कई जगह भारत विरोधी पोस्टर भी लगाए थे. ताकि देश को अस्थिर कर भड़काया जा सके. शब्बीर अहमद की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों की कोशिश है कि उसके रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचे. जांच एजेंसियां इन पॉइंट्स पर काम कर रही हैं कि शब्बीर के रैकेट कितने शहरों में एक्टिव हैं, मॉड्यूल में कितने सदस्य हैं, बांग्लादेश से चल रहे इस रैकेट को भारत में कौन मदद दे रहा था? माना जा रहा है शब्बीर अहमद की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो सकते हैं.