Advertisement

Loading Ad...

Kolkata Case : जूनियर डॉक्टरों की मांग पर हटाए गए कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल | नए कमिश्नर के रूप में मनोज कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार

कोलकाता केस में सीएम ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन हुआ है। कोलकाता रेप मर्डर मामले में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांग पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को हटा दिया गया है। नए पुलिस कमिश्नर के रूप में मनोज कुमार वर्मा को कमान सौंपी गई है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग में भी कई बड़े फेरबदल हुए हैं।

Loading Ad...

देश के चर्चित RG Kar अस्पताल की जूनियर महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप मर्डर केस में बड़ा एक्शन हुआ है। कोलकाता रेप केस में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांग सीएम ममता बनर्जी ने सुन ली है। डॉक्टरों की मांग पर कोलकाता कमिश्नर पर बड़ा एक्शन हुआ है। कोलकाता के कमिश्नर विनीत गोयल को हटा दिया गया है। विनीत की जगह नए कमिश्नर के रूप में मनोज कुमार वर्मा ने कार्यभार संभाला है। बता दें कि जूनियर डॉक्टर कोलकाता केस के बाद से लगातार हड़ताल पर चल रहे थे। दरअसल, वह सरकार से इस केस में कई लोगों पर एक्शन लेने और उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद डॉक्टरों की सीएम ममता बनर्जी के साथ करीब 5 बैठक हुई। बीते सोमवार को प्रदर्शनकारी डॉक्टर देर रात  प्रदर्शन करते रहे और सीएम ममता बनर्जी के आवास पर बैठक में शामिल हुए। जिसके बाद आखिरी बैठक में सीएम ममता ने डॉक्टरों की बात मानी और कई लोगों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ विभाग में भी कई बड़े फेरबदल होना तय है। सबसे बड़ा एक्शन कोलकाता कमिश्नर पर हुआ है। विनीत गोयल को हटाने के बाद बंगाल सरकार की तरफ से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को विनीत गोयल की जगह कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 


कोलकाता पुलिस के कई अधिकारियों पर हुआ बड़ा एक्शन 


Loading Ad...

मनोज कुमार वर्मा 1998 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनोज कुमार को कोलकाता कमिश्नर की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब एडीजी और आईजी की कमान 1995 बैच के अधिकारी जावेद शमीम को सौंपी गई है। यही नहीं ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस के उपायुक्त अभिषेक गुप्ता को भी हटा दिया है। अभिषेक की जगह सिलीगुड़ी पुलिस से दीपक सरकार को लाया गया है। अभिषेक गुप्ता को अब ईएफआर द्वितीय बटालियन का सीओ बनाया गया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर से हटाए गए विनीत गोयल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वो पश्चिम बंगाल पुलिस के कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। जिनमें (एसटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) जैसे पद हैं।

Loading Ad...


सीएम ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य विभाग में भी किया बड़ा फेरबदल 


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग के साथ स्वास्थ विभाग पर भी बड़ा एक्शन लिया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक (डीएमई) डॉक्टर कौस्तव नायक और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (डीएचएस) डॉक्टर देबाशीष हालदार को भी हटाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डॉ स्वपन सोरेन को स्वास्थय विभाग सेवाओं का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ सुपर्णा दत्ता चिकित्सा शिक्षा की विशेष कार्य की (ओएसडी) होंगी। वहीं हटाए गए डॉक्टर देबाशीष हालदार को स्वास्थ्य भवन में सार्वजनिक स्वास्थ्य के विशेष कार्य अधिकारी और कौस्तव नायक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है। बता दें कि जिन-जिन लोगों को हटाया गया है। उन सभी को हटाने की मांग जूनियर डॉक्टरों ने की थी।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...