Advertisement

Loading Ad...

जानें कौन है पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम? जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यम को एनएचआरसी यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया है। वह 23 जून 2023 को सुप्रीम कोर्ट के जज के पद से रिटायर हुए थे।

Loading Ad...
NHRC यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम के नाम पर मुहर लगी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत रामासुब्रमण्यम को इस पद के लिए चुना है। बता दें कि इससे पहले इस पद पर पूर्व रिटायर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा थे। जिनका कार्यकाल जून महीने में खत्म हो गया था। 

हालांकि NHRC की सदस्य विजया भारती सयानी बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष इस पद पर काबिज थी। बीते 6 महीने से यह पद खाली था। खबरों के मुताबिक हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का भी नाम दिया गया था। ‌लेकिन उन्होंने इस तरह की खबरों को  अफवाह बताया था। बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद का चयन प्रधानमंत्री के द्वारा होता है। इस समिति में गृहमंत्री,सभापति,दोनों सदनों के विपक्ष के नेता और राज्यसभा के उपसभापति होते हैं। इस पद के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश ही होते हैं। 

कौन है वी. रामासुब्रमण्यम जिन्हें NHRC के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया 


पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम का जन्म 30 जून 1958 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई गृह जनपद में पूरी करने के बाद चेन्नई के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उसके बाद कानून की पढ़ाई पूरी की। साल 1983 से उन्होंने अपनी वकालत शुरू कर दी थी। करीब दो दशक तक मद्रास हाईकोर्ट में वकालत करने के बाद साल 2006 में हाईकोर्ट के जज बने। यहां एडिशनल जज के रूप में करीब 3 साल तक कार्य किया। फिर साल 2009 में उन्हें स्थाई जज बनाया गया। 

कई वर्षों तक मद्रास हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं देने के बाद सुब्रमण्यम का ट्रांसफर हैदराबाद कर दिया गया। यहां वह दो राज्यों के जज रहे। अपने कार्यकाल में आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु और तेलंगाना में सेवाएं दी। साल 2019 में वह हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस पद पर नियुक्त हुए। कई महीनो तक हिमाचल प्रदेश में सेवा देने के बाद फिर सुप्रीम कोर्ट के लिए नियुक्त हुए। यहां 4 साल तक अपनी सेवाएं दी और 29 जून साल 2023 को अपने पद से रिटायर हुए। वी. रामासुब्रमण्यम अब एक नई भूमिका के साथ नजर आने वाले हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...