Advertisement

Loading Ad...

किरेन रिजिजू का ‘रौद्र’ रुप, राहुल गांधी को बताया देश के लिए खतरा, एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर दी बड़ी कार्रवाई की चेतावनी!

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए, उन पर पर ‘भारत विरोधी ताकतों’ के साथ जुड़े होने का गंभीर आरोप लगाया है.

Loading Ad...

पार्लियामेंट के भीतर वर्तमान सत्र में अविश्वास प्रस्ताव और राहुल गांधी की भूमिका को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इसी सियासी गहमागहमी के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है. रिजिजू ने राहुल गांधी को ‘भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’ करार देते हुए उनके व्यवहार को बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना बता दिया है. 

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को क्या बोला?

जानकारी के मुताबिक रिजिजू ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह देश विरोधी ताकतों के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के साथ जुड़े हुए हैं. वे विदेश और देश में नक्सलियों, चरमपंथियों, विचारकों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं. विपक्ष का एक नेता पूरे विपक्ष को रिप्रेजेंट करता है, लेकिन सदन के बाहर जाकर लोगों को गद्दार कहना, नाटकीय धरना देना और एक अनपब्लिश्ड किताब से पढ़ने पर जोर देना, यह सब बच्चों जैसा व्यवहार है. हमने भारत के इतिहास में ऐसा लोकसभा नेता विपक्ष (LoP) कभी नहीं देखा. उनका मिलना-जुलना हमेशा ऐसे लोगों से होता है जो देश विरोध में काम करते हैं. आने वाले समय में उन पर उचित कार्रवाई होगी.’

Loading Ad...

एपस्टीन फाइल्स से जुड़े सवालों पर भी राहुल गांधी को घेरा

Loading Ad...

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का नाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ से जोड़ने पर रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के समर्थक भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि वे बिना किसी प्रमाण के बात करते हैं. यदि उनके पास प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई दस्तावेज या सबूत है, तो उसे पेश करें. बिना आधार के प्रधानमंत्री का नाम घसीटना उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘संसद में जारी गतिरोध पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शोर-शराबा होना स्वाभाविक है क्योंकि हर दल अपना एजेंडा रखना चाहता है, लेकिन मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब उन्होंने कभी स्पीकर पर कागज नहीं फेंके या बैनर लेकर सत्ता पक्ष की ओर नहीं गए. आज का विपक्ष पूरी तरह असंयमित हो चुका है.’

रिजिजू ने स्पीकर ओम बिरला का किया बचाव

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

कांग्रेस द्वारा लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा, ‘जिस तरह से विपक्ष ने स्पीकर के चैंबर में घुसकर विरोध किया, अगर वहां सोमनाथ चटर्जी जैसे कड़े स्पीकर होते, तो शायद अब तक सभी को सस्पेंड कर दिया गया होता.’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...