Advertisement
केजरीवाल ने चिट्ठी लिखकर आतिशी पर खेला ऐसा दांव, AAP में मच गया हड़कंप
जेल से केजरीवाल ने चिट्ठी लिखकर आतिशी को अपनी जगह 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने के किए कहा है. जिससे तमाम खबरें तूल पकड़ने लगी है।
Advertisement
केजरीवाल की चिट्ठी से मचा बवाल
केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की चिट्ठी में लिखा गया है कि - कैबिनेट मंत्री आतिशी 15 अगस्त को शहर सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनके स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी ।
Advertisement
यानी की केजरीवाल ने अपनी जगह सीधा सीधा आतिशी को दे दी है। अबतक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती थी, तो मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल ही तिरंगा फहराते थे। लेकिन अब आतिशी को आगे रखते हुए केजरीवाल ने सीधे तौर पर संजय सिंह, राघव चड्ढा को ठेंगा दिखाकर साइड लाइन करने का काम किया है। ऐसे में अब कहा तो ये भी जा रहा है कि केजरीवाल अगर इस्तीफा देकर आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लेते हैं, तो आम आदमी पार्टी में फूट पड़ जाएगी। क्योंकि आप के कई नेता है जो खुदको मुख्यमंत्री की रेस में आगे देखते हैं और उन नामों में संजय सिंह का नाम आता है। लेकिन उन्हें दरकिनार करना अब केजरीवाल की पार्टी में तबाही लाने जैसे हो सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
क्योंकि पहले भी केजरीवाल सारी जिम्मेदारी अपनी पत्नी को दे रहे थे और अब एक मुख्यमंत्री की जगह पर आतिशी को तिरंग फहराने के लिए खड़ा करने का फैसला कर दिया है। ये फैसला कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी पर भारी पड़ने वाला है। क्योंकि संजय सिंह अगर बगावत पर आए तो जाहिर सी बात है कि पार्टी के लिए नासूर बन जाएंगे। फिर ना केजरीवाल बच पाएंगे, ना आम आदमी पार्टी। क्योंकि जिस शराब घोटाले में केजरीवाल जमानत के लिए तमाम जतन कर रहे हैं। उसी शराब घोटाले में संजय सिंह भी जमानत पर बाहर हैं और वो पार्टी के बड़े नेता भी हैं। जाहिर सी बात है बात चलेगी तो अंदर तक जाएगी और खेल बिगड़ आएगी।