Advertisement

Loading Ad...

LPG की कमी पर केजरीवाल का ‘डिजिटल प्रहार’, इंटरनेट पर मचा बवाल, ट्रेंड हुआ #KejriwalOnLPGShortage

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कील्लत को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

Loading Ad...

देश में एलपीजी संकट को लेकर सोशल मीडिया पर आज #KejriwalOnLPGShortage तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसकी वजह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वह प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें उन्होंने एलपीजी की भारी कमी और उससे पैदा हुए राष्ट्रीय संकट पर गंभीर सवाल उठाए.

LPG उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत घट चुका है- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि देश इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहाँ रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरत भी लोगों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत तक घट चुका है, जिसके कारण हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. इस कमी का सबसे बड़ा असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है.

Loading Ad...

‘कई रेस्टोरेंट और होटलों में LPG सिलेंडर की भारी कमी’

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, क्लाउड किचन और छोटे फूड कारोबार एलपीजी पर ही निर्भर रहते हैं. लेकिन अब सरकार के आदेश के बाद कई जगहों पर रेस्टोरेंट और होटलों को एलपीजी सिलेंडर तक नहीं मिल रहे. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में हजारों छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर हैं। कई जगहों पर सिर्फ 2 से 4 दिन का ही गैस स्टॉक बचा है.

फूड इंडस्ट्री में छंटनी का खतरा, लाखों बेरोजगार

Loading Ad...

इस संकट की वजह से लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर भी सीधा खतरा मंडरा रहा है. फूड इंडस्ट्री और उससे जुड़े कारोबारों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार होने के डर में जी रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो लाखों परिवारों की आय का स्रोत खत्म हो सकता है. 

गैस किल्लत से शादियों का सीजन प्रभावित

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय पूरे देश में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और अगर गैस की सप्लाई इसी तरह प्रभावित रही तो लोगों को अपने पारिवारिक समारोह तक टालने पड़ सकते हैं. उनके मुताबिक यह सिर्फ आर्थिक संकट नहीं बल्कि सामाजिक संकट भी बनता जा रहा है.

Loading Ad...

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश को आज तक का सबसे कमजोर नेतृत्व मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी दबाव में काम कर रही है और उसके फैसलों का खामियाजा देश के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर भी लोगों का फूटा गुस्सा

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर लोग बड़ी संख्या में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जब रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरत पर संकट खड़ा हो जाए तो यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं रह जाता, बल्कि हर घर की परेशानी बन जाता है. इसी वजह से #KejriwalOnLPGShortage ट्रेंड कर रहा है. बड़ी संख्या में लोग केजरीवाल के बयान को साझा कर रहे हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर देश को एलपीजी की इतनी बड़ी कमी का सामना क्यों करना पड़ रहा है.

लोग कर रहे हैं समाधान की मांग

यह भी पढ़ें

यह मुद्दा अब सिर्फ गैस की सप्लाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लाखों परिवारों की रोज़ी-रोटी, छोटे कारोबार और आम लोगों की रसोई से जुड़ा राष्ट्रीय सवाल बन गया है. इसलिए सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस तेज हो गई है और लोग समाधान की मांग कर रहे हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...