Advertisement

Loading Ad...

भारत के इस राज्य में बच्चों के लिए बैन हो जाएगा सोशल मीडिया! सरकार ने रखा प्रस्ताव, ऑस्ट्रेलिया मॉडल होगा लागू

सिद्धारमैया सरकार इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रही है. CM सिद्धारमैया ने कुलपतियों और एक्सपर्ट से सुझाव भी मांगे हैं.

Loading Ad...

ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी हो रही है. दक्षिणी राज्य कर्नाटक की सरकार ये बड़ा फैसला ले सकती है. बच्चों को सोशल मीडिया की लत और साइबर खतरों से बचाने के लिए सरकार ये कदम उठाने जा रही है. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यूनिवर्सिटी के कुलपतियों और प्रोफेशनल के साथ 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने पर चर्चा की है. इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा की गई. सरकार का तर्क है कि बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया  मॉडल अपनाए जाने की जरूरत है. 

कर्नाटक सरकार ने मांगे सुझाव 

Loading Ad...

सिद्धारमैया सरकार इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रही है. CM सिद्धारमैया ने कुलपतियों और एक्सपर्ट से सुझाव भी मांगे हैं. उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों ने डिजिटल एडिक्शन को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं. उसी तरह कर्नाटक में भी बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- क्या भारत में भी बच्चों के लिए बैन होना चाहिए सोशल मीडिया? जानें लोगों की राय, GenZ ने दिया चौंकाने वाला जवाब

अगर ऐसा होता है तो कर्नाटक देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन है. सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली गुमनाम पहचान बच्चों को नशीली दवाओं के तस्करों के संपर्क में लाती है. सरकार इसी ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन खतरे को खत्म करना चाहती है. 

Loading Ad...

क्या है ऑस्ट्रेलिया का सोशल मीडिया कानून? 

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर दुनिया का पहला बैन लागू कर दिया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का कहना है कि यह कदम इसलिए जरूरी था क्योंकि बच्चों को उनका असली बचपन मिलना चाहिए. नवंबर 2024 में पास हुए नए कानून के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों को उचित कदम उठाने होंगे ताकि 16 साल से कम उम्र के बच्चे वहां अकाउंट न बना सकें. सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों पर नकारात्मक असर डालते हैं, कई बार ये प्लेटफॉर्म वह सामग्री दिखाते हैं जो बच्चों के लिए बहुत खतरनाक होती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...