Advertisement

Loading Ad...

पीएम मोदी की सुरक्षा पर सवाल, कंगना रनौत बोलीं-पहले गारंटी दे विपक्ष

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दी हैं. उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल संसद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा देश शर्मसार है.

Loading Ad...

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक संभावित अप्रत्याशित घटना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पुस्तक ‘फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ का उल्लेख किए जाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. 

कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला

इन दोनों मुद्दों के बीच अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष को पहले यह स्पष्ट गारंटी देनी चाहिए कि वह सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार नहीं करेगा.

Loading Ad...

'क्या गारंटी है कि पीएम मोदी के साथ नहीं करेंगे दुर्व्यवहार?'

Loading Ad...

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दी हैं. उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल संसद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा देश शर्मसार है. कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाल ही में संसद में एक अवैध और अनधिकृत पुस्तक लेकर पहुंचे, जिससे पूरी न्यायपालिका का अपमान हुआ. उनके अनुसार, राहुल गांधी पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं और बाद में माफी मांग लेते हैं.

भाजपा सांसद ने कहा कि इस मामले में पेंगुइन पब्लिशिंग हाउस की ओर से भी स्पष्ट कर दिया गया है कि संबंधित पुस्तक पूरी तरह अवैध और अनधिकृत है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी स्वयं इस पूरे घटनाक्रम से शर्मिंदा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हर तरह की साजिश रची जा रही है.

Loading Ad...

कंगना रनौत ने आगे कहा कि जिस तरह से पहले सदन में अध्यक्ष की ओर कागज फेंके गए, टेबल पर चढ़कर हंगामा किया गया और उन पर हमला किया गया, वैसी ही हरकतें अगर प्रधानमंत्री के साथ की जाती हैं तो इसकी क्या गारंटी है कि स्थिति और गंभीर नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसद में प्रवेश से पहले उनकी सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन जरूरी है.

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब लेकर संसद पहुंचे थे राहुल गाँधी 

बता दें कि हफ्ते भर पहले संसद में राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद (एमएम) नरवणे की किताब 'फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी' को लेकर पहुंचे थे और सत्तादल पर जोरदार हमला किया था. उन्होंने कहा कि किताब अमेजन पर उपलब्ध है. इसी दौरान विपक्षी दलों ने मिलकर पीठासीन के सामने पेपर उछालकर हंगामा किया था, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में चिंता जताई थी कि विपक्ष के सांसद मिलकर पीएम मोदी के साथ कुछ अप्रत्याशित कर सकते थे. बुधवार को पीएम मोदी को सदन में शामिल होना था.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अब पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी ने नया दावा किया है कि किताब में कुछ ऐसे लेख लिखे हैं, जो सत्ताधारी पार्टी को चिंता में डाल सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...