Advertisement

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन कर्मचारी बर्खास्त, शोपियां में ड्रग्स तस्कर की संपत्ति जब्त

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 9 मार्च को शोपियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के अवैध कारोबार से अर्जित की गई एक दो मंजिला रिहायशी संपत्ति को जब्त कर लिया है. इसकी अनुमानित कीमत 55,21,189 रुपए बताई गई है. यह संपत्ति जरकान केलर क्षेत्र के निवासी गुलाम मोहम्मद खांडे की थी.

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जलशक्ति विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को राष्ट्र-विरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया है.

जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर सरकार के जलशक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी अस्थायी कर्मचारी शौकत अहमद जरगर पर कार्रवाई की गई है. 2019 में दर्ज मामले में संलिप्तता के कारण शौकत अहमद को सेवामुक्त किया गया है. कथित आतंकवादी गतिविधियों और साजिश से संबंधित इस मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद वर्तमान में सुनवाई चल रही है.

Loading Ad...

अलग आदेशों में सरकार ने किश्तवाड़ जिले के अस्थायी कर्मचारी लियाकत अली भगवान और कौसर हुसैन भगवान को भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण सेवामुक्त कर दिया है. इन पर यूएपीए के तहत आरोप दायर किए गए हैं, जिसमें चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है और मामला विचाराधीन है. सेवा समाप्ति के आदेशों में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्रशासन के हित में की गई है.

Loading Ad...

ड्रग्स तस्कर के खिलाफ शोपियां में बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 9 मार्च को शोपियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के अवैध कारोबार से अर्जित की गई एक दो मंजिला रिहायशी संपत्ति को जब्त कर लिया है. इसकी अनुमानित कीमत 55,21,189 रुपए बताई गई है. यह संपत्ति जरकान केलर क्षेत्र के निवासी गुलाम मोहम्मद खांडे की थी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त संपत्ति अवैध रूप से ड्रग्स व नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से बनाई गई थी. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई केलर थाने में दर्ज मामले में की गई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...