Advertisement
जगन्नाथ मंदिर को मिली उड़ाने की धमकी...सड़क पर उतरे बख्तरबंद वाहन और ब्लैक कमांडो, बम स्क्वॉड से भी हो रही जांच
पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सड़कों पर बख्तरबंद वाहन और ब्लैक कमांडो की तैनाती कर दी गई है. सरकार और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंदिर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
Advertisement
सनातन धर्म के महत्वपूर्ण आस्था के केंद्रों में से एक ओडिश के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पर कुछ अवांछित तत्वों की नजर पड़ गई है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर जगन्नाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया था.
जगन्नाथ मंदिर परिसर में बख्तरबंद वाहन की तैनाती
अब मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बीजेपी सरकार ने मंदिर परिसर और आपसाप के इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी है. बख्तरबंद वाहन, बम स्क्वॉड, पुलिस सहित तमाम एजेंसियों की तैनाती कर दी गई है.
Advertisement
Advertisement
एक आरोपी हिरासत में
इतना ही नहीं पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया पर दी गई धमकी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सामने आए एक फेसबुक पोस्ट में न केवल जगन्नाथ मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी, बल्कि बीजद के राज्यसभा सांसद सुभाषिश खुंटिया और पुरी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर हमले की बात भी कही गई थी.
Advertisement
क्या बोले पुरी के SP?
वहीं मंदिर परिसर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था और धमकी के मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रतीक सिंह ने कहा कि, "कुछ दिन पहले किसी ने भगवान जगन्नाथ मंदिर को लेकर धमकी भरा संदेश पोस्ट किया था और पुलिस की साइबर विंग तुरंत हरकत में आ गई...सोशल मीडिया पर एक संदेश भेजा गया जिसे बाद में हटा भी दिया गया. इस धमकी के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है...हमने मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी है. एटीएस और बम निरोधक दस्ते समेत सभी सुरक्षा बल तैनात हैं... परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की ठीक से जांच की जा रही है और सभी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. स्थिति हर जगह नियंत्रण में है..."
Advertisement
जांच में अब तक क्या पता चला है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि जिस महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट किया गया था, उसने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है. महिला का दावा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी यूजर आईडी बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की हो सकती है. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
Advertisement
वहीं इस मामले में पुरी पुलिस के साइबर विंग में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. वहीं पुलिस ने आगे बताया है कि मंदिर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए गए हैं.
सांसद खुंटिया की फौरन एक्शन की मांग!
Advertisement
यह भी पढ़ें
वहीं सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली धमकी पर सांसद सुभाषिश खुंटिया ने कहा कि उन्होंने पुरी के पुलिस अधीक्षक से बात की है और फौरन एक्शन की मांग की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन कॉल भी मिला है.