Advertisement

Loading Ad...

'दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है...', राज ठाकरे के 'वोट चोरी' वाले बयान पर सीएम फडणवीस का पलटवार

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के 'वोट चोरी' वाले बयान पर पलटवार किया है. सीएम के मुताबिक राज ठाकरे ऐसा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलासा देने के लिए कर रहे हैं.

Loading Ad...

दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल बहलाने के लिए खयाल अच्‍छा है, गालिब...मैं वही कहना चाहता हूं कि वे बस खुद को दिलासा दे रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे वास्तव में जीत रहे थे. अपने कार्यकर्ताओं को बिखरने से बचाने के लिए वे अपनी हार के लिए साजिशों की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि जब तक वे अपनी हार पर आत्मचिंतन नहीं करेंगे, वे कभी नहीं जीतेंगे. लोगों ने पीएम मोदी और मुझे चुना है. जब तक वे जनता का अपमान करते रहेंगे और झूठ बोलते रहेंगे, वे जीतकर नहीं आ सकते. 

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी बोलते ज्‍यादा हैं और काम कम करते हैं. इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गंभीरता से लेने वाले लोग नहीं हैं.

Loading Ad...

सीएम ने भारत के पहले AI गांव का किया उद्घाटन 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को 'भारत के पहले स्मार्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गांव (पायलट आधार पर) सतनावरी, नागपुर' का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक चरण सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सीएमओ महाराष्ट्र ने कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी देते हुए लिखा- नागपुर (ग्रामीण) का सतनावरी गांव 'भारत का पहला स्मार्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)' गांव बन गया है. इस गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी के माध्यम से विभिन्न डिजिटल पहलों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है. इन विभिन्न परियोजनाओं से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जन कल्याण से जुड़ी ग्राम-स्तरीय योजनाओं का लाभ उठाना आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

इससे पहले, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक बंगले 'वर्षा' पर मुलाकात की थी. राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह से नगर नियोजन और ट्रैफिक जाम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...